{"_id":"69a5a7aed1bfca8dd8082660","slug":"international-conference-on-voter-registration-to-be-held-in-ranchi-on-september-2-3-experts-to-brainstorm-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: रांची में 2-3 सितंबर को मतदाता पंजीकरण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, विशेषज्ञों का होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: रांची में 2-3 सितंबर को मतदाता पंजीकरण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, विशेषज्ञों का होगा मंथन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
सार
Ranchi News: रांची में 2-3 सितंबर को “मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता पंजी” विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होगा। मुख्य निर्वाचन कार्यालय झारखंड और सेंटर यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के संयुक्त आयोजन में विभिन्न देशों, विशेषज्ञों और शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी से विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा।
रांची में 2-3 सितंबर को मतदाता पंजीकरण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रांची में आगामी 2 से 3 सितंबर तक “मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता पंजी” विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के तत्वावधान में होगा। सम्मेलन का संयुक्त आयोजन मुख्य निर्वाचन कार्यालय झारखंड और सेंटर यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड द्वारा किया जा रहा है।
Trending Videos
वेबसाइट और ब्राउचर का लोकार्पण
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सोमवार को निर्वाचन सदन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सम्मेलन की वेबसाइट और ब्राउचर लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न लोकतांत्रिक देशों, विश्वविद्यालयों, शिक्षाविदों और निर्वाचन क्षेत्र के विशेषज्ञों के विचारों एवं अनुभवों को एक मंच पर लाना है। इस विमर्श के आधार पर मतदाता पंजीकरण प्रणाली पर एक विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शैक्षणिक संस्थान होंगे नॉलेज पार्टनर
सम्मेलन में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रांची, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ तथा संत जेवियर्स कॉलेज रांची नॉलेज पार्टनर के रूप में शामिल होंगे। ये संस्थान सम्मेलन को अकादमिक सहयोग प्रदान करेंगे और विषय से संबंधित शोध एवं विमर्श में भागीदारी निभाएंगे।
पढ़ें- Jharkhand: निवेश बढ़ाने की तैयारी में टाटा समूह, CM हेमंत सोरेन की पहल पर हुई अहम बैठक में क्या आया सामने?
पूर्व व्याख्यान को मिली थी अंतरराष्ट्रीय सराहना
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जनवरी 2026 में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट कॉन्फ्रेंस के दौरान झारखंड द्वारा “मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता पंजी” विषय पर प्रस्तुत व्याख्यान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली थी। उसी अनुभव और प्रतिक्रिया के आधार पर रांची में इस विषय पर विस्तृत अंतरराष्ट्रीय विमर्श आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
प्रेस वार्ता में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, ट्रेनिंग नोडल देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि और प्रोफेसर उपस्थित रहे। सम्मेलन को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन