फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jharkhand jpsc jssc row bjp delegation meets amit shah demands cbi probe student protest cgl exam

Jharkhand: झारखंड बीजेपी नेताओं ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Thu, 20 Aug 2026 08:01 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 20 Aug 2026 08:01 AM IST
सार

झारखंड में छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता, शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और वित्तीय गड़बड़ी के मुद्दे पर भाजपा के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिति की जानकारी देते हुए JPSC-JSSC परीक्षाओं और नियुक्तियों में कथित भ्रष्टाचार की CBI जांच की मांग उठाई।

विज्ञापन
jharkhand jpsc jssc row bjp delegation meets amit shah demands cbi probe student protest cgl exam
अमित शाह से मिलते झारखंड बीजेपी के नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में छात्र आंदोलन, सफल अभ्यर्थियों के धरना-प्रदर्शन, शिक्षा विभाग में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर प्रदेश भाजपा ने अब केंद्र के स्तर पर मुद्दा उठाया है। भाजपा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य की मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिति की जानकारी दी। इस दौरान नेताओं ने JPSC-JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और नियुक्तियों में भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच कराने की मांग भी रखी। बताया गया कि गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा नेताओं को जरूरी दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन दिया।

विज्ञापन

राज्यपाल से मुलाकात के अगले दिन अमित शाह से मिले भाजपा नेता

भाजपा प्रतिनिधिमंडल की गृह मंत्री से यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब एक दिन पहले ही पार्टी नेताओं ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की थी। राज्यपाल के सामने छात्र आंदोलन, उच्च शिक्षा में कथित भ्रष्टाचार, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता और नियुक्तियों से जुड़े कई मुद्दे उठाए गए थे।

विज्ञापन

इसके अगले दिन अमित शाह से हुई मुलाकात को राजनीतिक तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। भाजपा नेताओं ने राज्य में चल रहे छात्र आंदोलन और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद की पूरी स्थिति से गृह मंत्री को अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

JPSC-JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच की मांग

भाजपा नेताओं ने झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं तथा नियुक्तियों में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई से कराने की मांग दोहराई।

भाजपा का आरोप है कि संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा यानी CGL समेत कई भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की शिकायत छात्र लंबे समय से करते आ रहे थे। अभ्यर्थियों की ओर से लगातार जांच और कार्रवाई की मांग भी उठाई गई, लेकिन सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाया। बाद में सरकार को कई परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लेना पड़ा।

‘अगर परीक्षा रद्द करनी थी तो पहले शिकायतों पर कार्रवाई क्यों नहीं?’

भाजपा ने सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर अंत में परीक्षाओं को रद्द ही करना था, तो छात्रों की शिकायतों पर पहले कार्रवाई क्यों नहीं की गई। पार्टी ने सरकार से सवाल किया कि आखिर वह किसे बचाने की कोशिश कर रही है। भाजपा नेताओं का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों को समय रहते गंभीरता से लिया जाता तो हजारों-लाखों अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता और परीक्षा व्यवस्था पर भी सवाल नहीं उठते।

CID जांच पर भी भाजपा ने उठाए सवाल

भाजपा का कहना है कि सीआईडी जांच के दौरान अगर फर्जी और वास्तविक अभ्यर्थियों के बीच स्पष्ट अंतर किया जाता, दोषियों की पहचान की जाती और पूरे मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश होती, तो अभ्यर्थियों का परीक्षा व्यवस्था और जांच एजेंसियों पर भरोसा कमजोर नहीं होता।
पार्टी का आरोप है कि मौजूदा विवाद ने भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और पूरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में भाजपा लगातार सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसी से व्यापक जांच कराने की मांग कर रही है।

JPSC-JSSC विवाद को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना रही BJP

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, जेपीएससी-जेएसएससी विवाद अब भाजपा के लिए राज्य सरकार को घेरने का बड़ा मुद्दा बन गया है। पार्टी लगातार इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रही है। भाजपा का मानना है कि केंद्रीय एजेंसी से व्यापक जांच होने पर मामले में कई अधिकारियों और अन्य जिम्मेदार लोगों की भूमिका सामने आ सकती है। वहीं, शिक्षा विभाग में कथित वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भी पार्टी ने सरकार के खिलाफ अपनी रणनीति तेज कर दी है। फिलहाल अमित शाह से मुलाकात के बाद भाजपा नेताओं के तेवर और भी स्पष्ट हो गए हैं। पार्टी छात्र आंदोलन, भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ाने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed