फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand-recruitment-exam-row-student-protest-devendra-mahto-two-month-warning

परीक्षा विवाद: देवेंद्र महतो ने आंदोलन को बताया बड़ी जीत, जानें रिफॉर्म्स मंच ने कैसे बढ़ा दी सरकार की चिंता?

Wed, 19 Aug 2026 07:15 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Wed, 19 Aug 2026 07:15 PM IST
सार

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने इसे बड़ी जीत बताया। वहीं, JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच ने चेतावनी दी। चलिए जानते हैं कि रिफॉर्म्स मंच ने कैसे सरकार की चिंताओं को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
jharkhand-recruitment-exam-row-student-protest-devendra-mahto-two-month-warning
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो आंदोलन की जीत का जश्न मनाते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने आंदोलन को बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक चले सत्याग्रह और 16 दिनों के अनशन के बाद सरकार ने 45 परीक्षाओं के मामलों में कार्रवाई की और 22 परीक्षाएं रद्द की गईं। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा प्रहार बताते हुए कहा कि पेपर माफिया और शिक्षा माफिया के नेटवर्क को ध्वस्त किया जा रहा है।

विज्ञापन

वहीं, JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच ने झारखंड सरकार को चेतावनी दी है कि यदि दो महीने के भीतर भर्ती परीक्षाओं से जुड़े सभी मुद्दों का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा। मंच ने कहा कि परीक्षा रद्द होने के बाद नौकरी जाने के खतरे का सामना कर रहे सफल अभ्यर्थियों के प्रति उसकी पूरी सहानुभूति है। मंच के मुताबिक, मौजूदा स्थिति के लिए झारखंड सरकार की कार्यप्रणाली जिम्मेदार है। ऐसे में कहीं न कहीं प्रदेश सरकार की फिर से चिंताएं बढ़ गई है। इस स्थिति में परीक्षा व्यवस्था को बेहतर व भरोसेमंद बनाने का दबाव सततरूप से सोरेन सरकार पर बना रहेगा।

विज्ञापन

JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच ने की अपील
मंच ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े और प्रभावी कदम उठाने की अपील की। मंच का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए सरकार को ठोस व्यवस्था लागू करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की बैठक
इस बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रधानमंत्री की पहल के तहत मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने को लेकर बैठक की। बैठक में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए ऑनलाइन संसाधन उपलब्ध कराने से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की गई।



ये भी पढ़ें- झारखंड: रांची में 451 अभ्यर्थियों की नियुक्ति का मामला फिर गरमाया, जैप-1 में मेडिकल टेस्ट नहीं होने पर हंगामा

सफल अभ्यर्थियों में नौकरी जाने को लेकर चिंता
भर्ती परीक्षाओं को लेकर झारखंड में छात्रों का आंदोलन लगातार चर्चा में है। एक ओर छात्र संगठन कथित अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई को अपनी जीत बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर परीक्षा रद्द होने से सफल अभ्यर्थियों में नौकरी जाने को लेकर चिंता बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed