फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jssc-cgl-exam-cancellation-successful-candidates-protest-jharkhand-secretariat-ranchi pariksha vivad

परीक्षा विवाद: JSSC-CGL समेत 22 परीक्षाएं रद्द होने पर भड़के सफल अभ्यर्थी, झारखंड सचिवालय में घुसे; आगे क्या?

Wed, 19 Aug 2026 04:07 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Wed, 19 Aug 2026 04:07 PM IST
सार

झारखंड में भर्ती परीक्षाएं रद्द किए जाने के विरोध में बड़ी संख्या में सफल अभ्यर्थियों ने बुधवार को सचिवालय परिसर में प्रवेश कर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने JSSC-CGL समेत रद्द की गई परीक्षाओं के फैसले को वापस लेने की मांग की। पुलिस ने निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए उन्हें परिसर खाली करने की चेतावनी दी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
jssc-cgl-exam-cancellation-successful-candidates-protest-jharkhand-secretariat-ranchi  pariksha vivad
अभ्यर्थियों ने बुधवार को सचिवालय परिसर में प्रवेश कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड सरकार द्वारा भर्ती परीक्षाएं रद्द किए जाने के विरोध में बड़ी संख्या में सफल अभ्यर्थियों ने बुधवार को सचिवालय परिसर में प्रवेश कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, अभ्यर्थियों के सचिवालय परिसर में प्रवेश करने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

विज्ञापन

अभ्यर्थी सरकार के उस फैसले का विरोध कर रहे हैं, जिसमें 22 भर्ती परीक्षाएं रद्द करने और 23 अन्य परीक्षाओं की जांच के आदेश दिए गए हैं। ये परीक्षाएं झारखंड लोक सेवा आयोग  झारखंड कर्मचारी चयन आयोग और एक आउटसोर्स एजेंसी द्वारा आयोजित की गई थीं। प्रदर्शनकारी रद्दीकरण के आदेश वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

'सरकार ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया'
सरकारी विभाग में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) के पद पर नियुक्त चंदन कुमार ने कहा, “हम सोमवार से राज्य सचिवालय के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया। परीक्षाएं रद्द करने की अधिसूचना जारी होने के बाद हमारे पास अपनी मांगों को लेकर सचिवालय परिसर में प्रवेश करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।”

विज्ञापन
विज्ञापन

'अनियमितता में हमारी कोई भूमिका नहीं'
एक अन्य प्रदर्शनकारी श्याम सुंदर मंडल ने कहा कि जब तक सरकार JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का आदेश वापस नहीं लेती, तब तक वे परिसर से बाहर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा, कि हमने अपनी योग्यता के आधार पर परीक्षा पास की है। किसी भी तरह की अनियमितता में हमारी कोई भूमिका नहीं है। सरकार हमें इसकी सजा नहीं दे सकती। मंडल की भी सरकारी विभाग में ASO के पद पर नियुक्ति हुई थी।

सरकार सफल अभ्यर्थियों की चिंताओं को लेकर गंभीर-कांग्रेस
हटिया के डीएसपी नीरज कुमार ने प्रदर्शनकारियों से सचिवालय परिसर खाली करने और आंदोलन के लिए परिसर के बाहर स्थान निर्धारित करने की अपील की। उन्होंने कहा, “प्रदर्शनकारियों को समझना होगा कि क्षेत्र में BNS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। आदेश का उल्लंघन करने पर उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।”स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा, “सरकार सफल अभ्यर्थियों की चिंताओं को लेकर गंभीर है और जल्द ही इसका समाधान निकालेगी।”

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर 26 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच JMM के नेतृत्व वाली सरकार ने 22 परीक्षाएं रद्द कर दी हैं और 2014 से राज्य लोक सेवा आयोग तथा एक आउटसोर्स एजेंसी द्वारा आयोजित 23 अन्य परीक्षाओं की जांच के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC आंदोलन खत्म: झारखंड सरकार को दो महीने का अल्टीमेटम; जांच नहीं हुई तो फिर रांची में जुटेंगे छात्र

भ्यर्थियों में चिंता और असमंजस की स्थिति
सरकार के इस फैसले से इन परीक्षाओं में सफल होकर विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्त अभ्यर्थियों में चिंता और असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।रद्द की गई परीक्षाओं में JSSC-CGL भी शामिल है। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों ने सरकार के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

यह फैसला सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक के बाद लिया गया। इसके बाद मंगलवार देर रात आठ अधिसूचनाएं जारी की गईं। इन फैसलों के दायरे में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक, तकनीकी और न्यायिक पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बयान
वहीं,झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 17 अगस्त को बुलाई गई विशेष कैबिनेट बैठक बेहद महत्वपूर्ण थी और यह कई घंटे तक चली। कई परीक्षाएं रद्द की गई हैं, विशेष रूप से वे परीक्षाएं जिनमें टीडीपीएल एजेंसी किसी भी रूप में शामिल थी। सरकार ने इन संस्थानों में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए ये फैसले लिए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि इस फैसले का सकारात्मक प्रभाव न केवल झारखंड, बल्कि अन्य राज्यों और पूरे देश में भी देखने को मिलेगा।”

अब देखना होगा सरकार आगे क्या कदम उठाती है इस मुद्दे पर?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed