फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jpsc jssc student protest ends jharkhand 2 month ultimatum cbi probe ranchi

JPSC-JSSC आंदोलन खत्म: झारखंड सरकार को दो महीने का अल्टीमेटम; जांच नहीं हुई तो फिर रांची में जुटेंगे छात्र

Wed, 19 Aug 2026 01:21 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 19 Aug 2026 01:21 PM IST
सार

झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा छात्रों का आंदोलन खत्म हो गया है। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने सरकार को मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच पूरी करने के लिए दो महीने का समय दिया है।

विज्ञापन
jpsc jssc student protest ends jharkhand 2 month ultimatum cbi probe ranchi
जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने अपना आंदोलन किया खत्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ कई दिनों से चल रहा छात्रों का आंदोलन आखिरकार खत्म हो गया है। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने मंगलवार को आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया। इससे एक दिन पहले सोमवार देर शाम देवेंद्रनाथ गुट ने भी अपना आंदोलन खत्म कर दिया था। अब छात्रों ने राज्य सरकार को मामले की उच्चस्तरीय जांच पूरी करने के लिए दो महीने का समय दिया है। मंच ने साफ कर दिया है कि अगर तय समय में निष्पक्ष जांच पूरी नहीं हुई, तो छात्र फिर बड़ी संख्या में रांची पहुंचेंगे और इस बार सीबीआई जांच उनकी मुख्य मांग होगी।

विज्ञापन

सरकार को 2 महीने का समय, जांच नहीं हुई तो फिर आंदोलन

जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच की कोर कमेटी की बैठक में आंदोलन को फिलहाल खत्म करने का फैसला लिया गया। छात्रों का कहना है कि राज्य सरकार ने उनकी मांगों को लेकर कई बड़े कदम उठाए हैं, इसलिए उसे मामले की जांच पूरी करने के लिए थोड़ा समय दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि सरकार को दो महीने के भीतर जेपीएससी-जेएसएससी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच पूरी करनी होगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो मंच दोबारा बड़ी संख्या में छात्रों को एकजुट करेगा और राजधानी रांची में जोरदार आंदोलन किया जाएगा। उस समय सीबीआई जांच की मांग आंदोलन का मुख्य मुद्दा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'छात्रों के आंदोलन के आगे सरकार झुकी'

कोर कमेटी के छात्रों ने दावा किया कि उनके आंदोलन का असर हुआ है और राज्य सरकार ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से लिया है। छात्रों के मुताबिक, आंदोलन के दबाव के बाद सरकार ने 22 भर्ती परीक्षाएं रद्द की हैं, जबकि कई अन्य परीक्षाओं की जांच भी चल रही है।

छात्रों का कहना है कि जब सरकार ने परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों की जांच शुरू कर दी है, तो उसे निष्पक्ष तरीके से जांच पूरी करने का मौका दिया जाना चाहिए। इसी वजह से फिलहाल आंदोलन को खत्म करने का फैसला लिया गया है।

सोमवार को देवेंद्रनाथ गुट ने भी खत्म किया था आंदोलन

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा विवाद को लेकर अलग-अलग गुटों की ओर से आंदोलन किया जा रहा था। सोमवार देर शाम देवेंद्रनाथ गुट ने भी अपना आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया था। इसके बाद मंगलवार को जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने भी आंदोलन खत्म करने की घोषणा कर दी।
इस तरह फिलहाल राजधानी रांची में भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहा छात्रों का आंदोलन थम गया है। हालांकि मंच ने साफ किया है कि सरकार की कार्रवाई पर उसकी नजर बनी रहेगी और तय समय में जांच पूरी नहीं होने पर छात्र फिर सड़क पर उतरेंगे।

जिला प्रशासन ने भी छात्रों से घर लौटने की अपील की

इधर, जिला प्रशासन ने भी बीती रात आंदोलन में शामिल छात्रों से अपने-अपने घर लौटने की अपील की थी। प्रशासन की ओर से कहा गया था कि बुधवार दोपहर तक सभी छात्र धरना स्थल खाली कर अपने घर चले जाएं।


अब छात्रों के आंदोलन खत्म करने के फैसले के बाद धरना स्थल खाली होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। फिलहाल छात्रों ने सरकार को दो महीने का समय दिया है। आने वाले दिनों में सरकार की जांच और कार्रवाई पर ही तय होगा कि यह आंदोलन पूरी तरह खत्म होता है या दो महीने बाद एक बार फिर रांची में छात्रों की बड़ी भीड़ जुटती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed