Jharkhand: नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच तेज, JSSC कार्यालय में CID की छापेमारी
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। इसी सिलसिले में CID ने सोमवार को रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। CID के ADG मनोज कौशिक ने बताया कि विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की जांच अब तेज हो गई है। सोमवार को क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) की टीम ने रांची स्थित झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के कार्यालय में छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की जा रही है। पिछले 24 दिनों से भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों कोर छात्र आंदोलन कर रहे हैं।
JSSC कार्यालय में पहुंची CID की टीम
समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, CID के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) मनोज कौशिक ने बताया कि विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के संबंध में JSSC कार्यालय में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा, "हम विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के संबंध में JSSC कार्यालय में छापेमारी कर रहे हैं।"
#WATCH रांची, झारखंड: नियुक्ति घोटाले की जांच के सिलसिले में CID ने JSSC ऑफिस में छापेमारी की। pic.twitter.com/bmyyPBE9Te
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2026
24 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं अभ्यर्थी
झारखंड में विभिन्न नियुक्ति परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन पिछले 24 दिनों से जारी है। प्रदर्शनकारी छात्र भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं की जांच और अपनी अन्य मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच JSSC कार्यालय में CID की छापेमारी को जांच की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। CID की टीम छापेमारी के दौरान किन दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच कर रही है, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ ही और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।