{"_id":"6a7576ddc78c5b7bbf03cb9c","slug":"jharkhand-lightning-strike-four-killed-in-hazaribagh-and-chatra-couple-dies-working-in-paddy-field-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: आसमानी बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दंपती की गई जान; हजारीबाग-चतरा में चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: आसमानी बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दंपती की गई जान; हजारीबाग-चतरा में चार की मौत
Fri, 07 Aug 2026 11:46 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:46 AM IST
सार
झारखंड के हजारीबाग और चतरा में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। हजारीबाग में धान के खेत में काम कर रहे दंपती और एक महिला की जान गई, जबकि चतरा में बाजार से घर लौट रहे युवक की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली ने ली चार लोगों की जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच आकाशीय बिजली लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। गुरुवार को हजारीबाग और चतरा जिले में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटनाओं के बाद प्रभावित परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
खेत में काम कर रहे दंपती की मौत
हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में धान के खेत में काम कर रहे दंपती पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में 51 वर्षीय बसुदेव महतो और उनकी 48 वर्षीय पत्नी दुलिया देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी।
एक अन्य महिला की भी गई जान
इसी जिले के बरकठा थाना क्षेत्र के चौथा गांव में भी वज्रपात की चपेट में आने से 50 वर्षीय बसवा देवी की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा मानसून सत्र आज से: JPSC-JSSC, NEET और छात्र आंदोलन पर सदन में घमासान संभव
चतरा में युवक की मौत
चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र में भी आकाशीय बिजली गिरने से 25 वर्षीय पवन कुमार महतो की मौत हो गई। वह कल्याणपुर बाजार से अपने गांव हफुआ लौट रहे थे, तभी रास्ते में वज्रपात की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेत और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।