फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand Monsoon Session Govt Tables First Supplementary Budget of 8399 Crore

Jharkhand: विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन, 8399 करोड़ का पहला अनुपूरक बजट पेश

Fri, 07 Aug 2026 01:26 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Fri, 07 Aug 2026 01:26 PM IST
सार

झारखंड सरकार ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 8,399 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट पेश किया। बजट पेश होने के दौरान जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती विवाद को लेकर विपक्ष ने सदन में हंगामा किया। अनुदान मांगों पर 10 अगस्त को चर्चा होगी।

विज्ञापन
Jharkhand Monsoon Session Govt Tables First Supplementary Budget of 8399 Crore
झारखंड विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 8,399 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। इस दौरान जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के मुद्दे पर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया।
विज्ञापन


वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करते हुए विभिन्न विभागों की अतिरिक्त वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए राशि का प्रावधान रखा। बजट पेश होने के दौरान विपक्षी दल भर्ती परीक्षा विवाद और उसकी जांच की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ लगातार विरोध जताते रहे। इससे पहले फरवरी 2026 में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.58 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट विधानसभा में पेश किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  JPSC को लेकर विधानसभा में हंगामा: CBI जांच पर अड़ा विपक्ष, सत्ता पक्ष बोला- छात्रों को भड़का रही भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन


12 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू हुआ है, जो 12 अगस्त तक चलेगा। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के अनुसार, इस सत्र में कुल पांच कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं। विधानसभा के कार्यक्रम के अनुसार, 10 अगस्त को अनुपूरक बजट से जुड़ी अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। इसके बाद सदन में आगे की वित्तीय प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed