फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jharkhand news Two students died and five injured after jagannath chariot comes in contact with wire

Jharkhand: रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा! हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया रथ, 2 छात्रों की मौत

Mon, 20 Jul 2026 04:33 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 20 Jul 2026 04:33 PM IST
सार

Jharkhand News: झारखंड के खूंटी जिले में रथ यात्रा के दौरान खड़ा रथ 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
 

विज्ञापन
jharkhand news Two students died and five injured after jagannath chariot comes in contact with wire
घायलों का इलाज करती डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के खूंटी जिले में रथ यात्रा से जुड़ा एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सोमवार को तोरपा थाना क्षेत्र के एक गांव में रथ यात्रा के लिए इस्तेमाल किए गए रथ का ऊपरी हिस्सा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। हादसे में दो छात्रों की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


रथ में करंट फैलते ही मची अफरा-तफरी
पुलिस के अनुसार, गांव में करीब 10 लड़के रथ के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान कुछ छात्र रथ पर चढ़ गए। तभी रथ ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। तेज करंट फैलने से सात छात्र इसकी चपेट में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


अस्पताल में दो को मृत घोषित किया
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन छात्रों को खूंटी सदर अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे छात्र का इलाज जारी है। अन्य घायलों का उपचार तोरपा के अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूंटी सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आनंद किशोर उरांव ने बताया कि अस्पताल में लाए गए तीनों छात्र लगभग 15 वर्ष के थे। इनमें से दो को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।


यह भी पढ़ें: टीएसपीसी को बड़ा झटका? 30 लाख के इनामी ब्रजेश गंझू की गिरफ्तार होने की चर्चा, पुष्टि का इंतजार

मौसीबाड़ी में खड़ा था रथ
पुलिस के अनुसार, हादसे में शामिल रथ तोरपा के मौसीबाड़ी परिसर में खड़ा था। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि रथ बिजली लाइन के संपर्क में कैसे आया और सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed