फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jpsc jssc student protest cm hemant soren meeting student delegation ranchi recruitment irregularities

Student Protest: सीएम से वार्ता के लिए छात्रों का प्रतिनिधिमंडल घोषित, जानिए कौन-कौन जाएगा मुख्यमंत्री आवास

Thu, 06 Aug 2026 04:29 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 06 Aug 2026 04:29 PM IST
सार

जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी छात्र आंदोलन के 13वें दिन आंदोलनकारी छात्रों ने मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए अपना आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल घोषित कर दिया।

विज्ञापन
jpsc jssc student protest cm hemant soren meeting student delegation ranchi recruitment irregularities
मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए टीम तैयार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी छात्र आंदोलन गुरुवार को 13वें दिन भी जारी रहा। इस बीच आंदोलनकारी छात्रों ने राज्य सरकार के साथ प्रस्तावित वार्ता के लिए अपना आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल घोषित कर दिया है। यह प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री आवास में होने वाली बैठक में छात्रों की ओर से भर्ती परीक्षाओं से जुड़े सभी मुद्दे और मांगें सरकार के सामने रखेगा।
विज्ञापन


 JPSC-JSSC रिफार्म मंच ने जारी की प्रतिनिधिमंडल की सूची

 JPSC-JSSC रिफार्म मंच ने स्पष्ट किया है कि वार्ता के दौरान आंदोलन से जुड़े सभी मुद्दों, तथ्यों और मांगों को केवल छात्र प्रतिनिधि ही सरकार के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पत्रकार और कानूनविद केवल अभिभावक एवं मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे तथा आवश्यक सलाह देंगे।
विज्ञापन


ये छात्र करेंगे सरकार से बातचीत

जारी सूची के अनुसार छात्र प्रतिनिधिमंडल में रविन्द्र पासवान, पीयूष कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार रवि, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, कार्तिक सोरेन, संदीप कुमार और शालू सिंह को शामिल किया गया है। ये सभी आंदोलनरत अभ्यर्थियों की ओर से भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और अन्य मांगों को विस्तार से सरकार के सामने रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आंदोलन खत्म करने पर बन सकती है सहमति! CM सोरेन ने भेजा वार्ता का संदेश, छात्रों ने क्या शर्त रखी?

पत्रकार और कानूनविद निभाएंगे मार्गदर्शक की भूमिका

प्रतिनिधिमंडल में दो वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ चौधरी और विकास वर्मा को भी शामिल किया गया है। दोनों बैठक में अभिभावक एवं मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा वरिष्ठ कानूनविद अजीत कुमार भी बैठक में मौजूद रहेंगे। वे वार्ता के दौरान कानूनी पहलुओं पर आवश्यक मार्गदर्शन देंगे।


स्थायी समाधान चाहता है मंच

JPSC-JSSC रिफार्म मंच का कहना है कि इस वार्ता का उद्देश्य केवल आंदोलन समाप्त करना नहीं है, बल्कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराना और अभ्यर्थियों की मांगों का स्थायी समाधान निकालना है। मंच ने उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार छात्रों की बात गंभीरता से सुनेगी और सकारात्मक निर्णय लेकर भर्ती प्रक्रिया से जुड़े विवादों का समाधान करेगी।

13वें दिन भी जारी रहा छात्र आंदोलन

उल्लेखनीय है कि रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 13 दिनों से छात्र लगातार धरने पर बैठे हैं। सरकार की ओर से वार्ता की पहल के बाद अब सभी की निगाहें मुख्यमंत्री आवास में होने वाली इस अहम बैठक पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक के नतीजे छात्र आंदोलन की आगे की दिशा तय कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed