{"_id":"69bbe1dfe85ec7a3b3018d71","slug":"latehar-police-recovered-a-cache-of-weapons-from-garu-forest-on-the-information-of-naxalites-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4067267-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: लातेहार में नक्सलियों के ठिकाने से हथियारों का जखीरा बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: लातेहार में नक्सलियों के ठिकाने से हथियारों का जखीरा बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहार
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
सार
Jharkhand: लातेहार के गारु थाना क्षेत्र स्थित मिरचैया जंगल में पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों मृत्युंजय भुईयां और बब्लु राम की निशानदेही पर छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार और जिंदा गोलियां बरामद की हैं। पुलिस का मानना है कि यह कार्रवाई नक्सल नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता है।
बरामद हथियार की जानकारी देते एसपी
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड के लातेहार जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर गारु थाना क्षेत्र के मिरचैया जंगल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।
Trending Videos
नक्सलियों ने दी थी जानकारी
पुलिस के अनुसार, 10 लाख के इनामी नक्सली मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां उर्फ अवधेश जी और बब्लु राम उर्फ रोहित चंद्रवंशी को 14 मार्च को न्यायालय में पेश करने के बाद पांच दिनों की रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में दोनों ने हथियार छिपाने के ठिकानों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरचैया जंगल में चलाया गया सर्च ऑपरेशन
इसके बाद पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया और मिरचैया जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। नक्सलियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों पर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियारों का जखीरा बरामद किया गया।
ये भी पढ़ें: रांची को मिला नया उप मेयर, नीरज कुमार ने 23 वोटों से दर्ज की जीत
कई हथियार बरामद
बरामद हथियारों में एक इंसास राइफल, तीन मैगजीन और 5.56 एमएम की 70 जिंदा गोलियां शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर एक सेमी राइफल के साथ 77 जिंदा गोलियां और एक .30 कार्बाइन राइफल के साथ 23 जिंदा गोलियां भी बरामद की गईं। इसके अलावा दो पाउच भी जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।