सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Neeraj Kumar becomes Ranchi's deputy mayor supported by 38 councillors

Jharkhand: रांची को मिला नया उप मेयर, नीरज कुमार ने 23 वोटों से दर्ज की जीत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 19 Mar 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand:  रांची नगर निगम में उप मेयर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें नीरज कुमार को भारी समर्थन मिला और वे 23 वोटों के अंतर से विजयी हुए। मेयर रोशनी खलखो के ने नए उप मेयर को शुभकामनाएं दीं।

Neeraj Kumar becomes Ranchi's deputy mayor supported by 38 councillors
डिप्टी मेयर नीरज कुमार
विज्ञापन

विस्तार

रांची नगर निगम में उप मेयर पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड-31 के पार्षद नीरज कुमार विजयी घोषित हुए। समाहरणालय में संपन्न मतदान प्रक्रिया में उन्हें 38 पार्षदों का समर्थन मिला, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 15 वोट प्राप्त हुए। इस तरह नीरज कुमार ने 23 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

Trending Videos

मेयर ने दिलाई शपथ
चुनाव परिणाम के बाद मेयर रोशनी खलखो ने नवनिर्वाचित उप मेयर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही वे आधिकारिक रूप से रांची के उप मेयर बन गए। पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मेयर ने दी बधाई
परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और नारेबाजी शुरू हो गई। इस दौरान पूर्व मेयर संजीव विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने नीरज कुमार को बधाई दी। वहीं नीरज कुमार ने उनका आशीर्वाद लेते हुए सम्मान प्रकट किया।

'रांची को स्मार्ट शहर बनाने की दिशा में काम होगा'
उप मेयर बनने के बाद नीरज कुमार ने कहा कि मेयर रोशनी खलखो के मार्गदर्शन में शहर के विकास कार्यों को तेज किया जाएगा और रांची को सुंदर व स्मार्ट शहर बनाने की दिशा में काम होगा। पूर्व उप मेयर ने भी भरोसा जताया कि उनके द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं वार्ड-27 की पार्षद बबली सोनी ने भी नीरज कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनके उप मेयर बनने से पार्षदों को बेहतर सहयोग मिलेगा और शहरी विकास को गति मिलेगी।


ये भी पढ़ें: सरहुल पर तीन दिवसीय राजकीय अवकाश की मांग, केंद्रीय सरना समिति ने प्रेसवार्ता में उठाए मुद्दे

पदभार किया ग्रहण
चुनाव के बाद सभी पार्षदों के साथ मेयर और उप मेयर रांची नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां दोनों ने औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान सभी पार्षदों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और शहर के विकास को लेकर उम्मीद जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed