सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Bomb Threat to Sahibganj Court, Entire Area on High Alert

Jharkhand News: साहिबगंज कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर पूरा इलाका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार

झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल स्थित अनुमंडलीय न्यायालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया और पुलिस ने कोर्ट परिसर को घेरकर सुरक्षा कड़ी कर दी।

Bomb Threat to Sahibganj Court, Entire Area on High Alert
साहिबगंज कोर्ट परिसर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड के रांची में ई-मेल के जरिए जरिए सरकारी संस्थानों को धमकी देने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को साहिबगंज जिले के राजमहल स्थित अनुमंडलीय न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया।

Trending Videos


जानकारी मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी और थाना प्रभारी हसनैन हुसैन समेत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। बिना देर किए न्यायालय परिसर को चारों ओर से घेर लिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। टीमों ने पूरे परिसर की बारीकी से जांच की और हर कोने को खंगाला। शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, एहतियात के तौर पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क बनी हुई हैं।

परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रवेश द्वार से लेकर अंदर तक कड़ी निगरानी रखी जा रही है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति की जांच की जा रही है और बिना पहचान पत्र के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। आसपास के इलाकों में भी पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand: DRM ऑफिस में CBI का छापा, 50 हजार घूस लेते रेलवे अधिकारी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, धमकी देने वाले की पहचान के लिए तकनीकी टीमों को लगाया गया है। ईमेल के स्रोत और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपी तक पहुंचा जा सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed