{"_id":"69df57b6ceea5787d80bf0a1","slug":"saranda-forest-encounter-chaibasa-naxal-attack-security-forces-operation-jharkhand-search-operation-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, इलाके में हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, इलाके में हाई अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Ashutosh Pratap Singh
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार
झारखंड के चाईबासा स्थित सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। छोटानागरा थाना क्षेत्र के बलिबा और चडराडेरा के बीच घने जंगल में दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड के चाईबासा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां घने सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ छोटानागरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलिबा और चडराडेरा के बीच स्थित घने जंगल इलाके में हुई। जंगल का इलाका होने के कारण ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
रुक-रुक कर हो रही फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी
सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ऑपरेशन के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस मामले में एसपी अमित रेणु ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और इसके खत्म होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि सुरक्षा बलों को क्या सफलता मिली है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X