सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   government's focus on increasing revenue CM Hemant Soren given strict instructions to Finance Department

Jharkhand: राजस्व संग्रह बढ़ाने पर सरकार का फोकस, सीएम हेमंत सोरेन ने वित्त विभाग को दिए सख्त निर्देश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वित्त एवं वाणिज्य-कर विभाग की समीक्षा बैठक में राज्य के राजस्व संग्रह, जीएसटी अनुपालन और वित्तीय प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अवैध खनन और कर चोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए विभागों के बीच बेहतर समन्वय और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया।

government's focus on increasing revenue CM Hemant Soren given strict instructions to Finance Department
समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते सीएम हेमंत सोरेन
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को वित्त एवं वाणिज्य-कर विभाग के अधिकारियों के साथ मैराथन समीक्षा बैठक कर राज्य की वित्तीय स्थिति, राजस्व संग्रह, बजट प्रावधानों के क्रियान्वयन और विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में राज्य के आय-व्यय की स्थिति पर बिंदुवार चर्चा करते हुए वित्तीय संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन और उनके समुचित उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।



पड़ोसी राज्यों से बेहतर खनन राजस्व
समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। विभिन्न वित्तीय वर्षों के आंकड़ों के आधार पर यह जानकारी सामने आई कि पड़ोसी राज्यों उड़ीसा और छत्तीसगढ़ की तुलना में झारखंड का खनन राजस्व बेहतर स्थिति में है। अधिकारियों ने बताया कि खनिज संसाधनों के सुव्यवस्थित प्रबंधन, पारदर्शी नीतियों और प्रभावी निगरानी तंत्र के कारण राजस्व संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश
मुख्यमंत्री ने विभाग की उपलब्धियों पर संतोष जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस सकारात्मक स्थिति को और मजबूत किया जाए। उन्होंने खनन क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, अवैध खनन पर कठोर नियंत्रण स्थापित करने तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन
Trending Videos


विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को साझा दृष्टिकोण के साथ कार्य करने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उनका कहना था कि समन्वित कार्यप्रणाली से योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा।

जीएसटी और कर संग्रह की समीक्षा
वाणिज्य-कर विभाग की समीक्षा के दौरान राज्य में कर संग्रह की स्थिति, जीएसटी अनुपालन, राजस्व वृद्धि के उपायों और विभागीय कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों ने जीएसटी, वैट, प्रोफेशनल टैक्स समेत विभिन्न कर मदों से प्राप्त राजस्व के आंकड़े प्रस्तुत किए तथा कर संग्रह में आने वाली चुनौतियों और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

कर चोरी रोकने पर फोकस
बैठक में कर निर्धारण, वसूली, निगरानी और प्रवर्तन व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने करदाताओं के बीच स्वैच्छिक अनुपालन बढ़ाने, कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा तकनीकी साधनों के जरिए निगरानी प्रणाली को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: पिता ने शादीशुदा बेटी की जान क्यों ली? गला घोंट कर हत्या, बोरे में भरकर नदी में फेंका

पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था बनाने पर बल
मुख्यमंत्री ने विभागीय प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और जवाबदेह बनाने पर भी बल दिया, ताकि करदाताओं को सुविधा मिल सके और राज्य के राजस्व संग्रह में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed