सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Three arrested for exploiting a minor in Jharkhand's Pakur; search continues for three others

Jharkhand: झारखंड के पाकुड़ में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाकुड़ Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 07 Mar 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: झारखंड के पाकुड़ जिले में नाबालिग लड़की के अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गांव के छह लोगों ने उसका अपहरण कर ट्रक में ले जाकर दुष्कर्म किया।  

Three arrested for exploiting a minor in Jharkhand's Pakur; search continues for three others
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड के पाकुड़ जिले में नाबालिग लड़की के अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Trending Videos

17 फरवरी की है घटना
पुलिस के अनुसार घटना 17 फरवरी की है, हालांकि इस मामले में प्राथमिकी शुक्रवार को मालपहाड़ी थाना में दर्ज कराई गई। शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके गांव के चार लोगों और दो अन्य व्यक्तियों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे एक ट्रक में ले जाकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


'एसआईटी का गठन'
पाकुड़ की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पत्रकारों को बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसआईटी की कार्रवाई के दौरान मालपहाड़ी और मझडीहा इलाके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: नौ मार्च से बदलेगा झारखंड पुलिस का ड्रेस, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

'तीन आरोपियों की तलाश तेज'
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में फरार चल रहे बाकी तीन आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed