सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Two people died in a horrific collision between a Swift car and an auto in Dhanbad.

Jharkhand News: धनबाद में स्विफ्ट कार और ऑटो में भीषण टक्कर, दो की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand News: धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में स्विफ्ट कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में 10 वर्षीय बच्ची वंदना और 35 वर्षीय फूलमती देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया है। 

Two people died in a horrific collision between a Swift car and an auto in Dhanbad.
सड़क दुर्घटना में घायल,दुर्घटनाग्रस्त कार
विज्ञापन

विस्तार

धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। गहिरामोड़ के समीप स्विफ्ट कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक बच्ची और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा है।

Trending Videos


मृतक के परिजन ने क्या बताया?
मृतका के परिजन गुजरा मोहली ने बताया कि यह घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गहिरामोड़ के पास हुई, जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और ऑटो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सवार मुर्गाबानी निवासी वंदना (10) और फूलमती देवी (35) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में दो से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राज्यसभा की दोनों सीटों पर JMM का दावा, एक पर सीता तो दूसरे पर अंजनी को बना सकती है प्रत्याशी

जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेजा गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed