UP Anganwadi Bharti: यूपी के हाथरस और बलरामपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, इस तारीख तक महिलाएं करें आवेदन
UP Anganwadi Vacancy: उत्तर प्रदेश के हाथरस और बलरामपुर जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती प्रक्रिया जारी है। इच्छुक महिला उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Anganwadi Bharti: उत्तर प्रदेश जिला कार्यक्रम अधिकारी ने यूपी के हाथरस और बलरामपुर की भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार जिलावार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें केवल 12वीं पास महिला उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी।
हाथरस जिले में कुल 229 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 जून 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, बलरामपुर जिले में 40 पदों पर भर्ती हो रही है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मई 2026 तय की गई है।
समझें आयु सीमा की शर्तें
इस पद के लिए केवल महिला उम्मीदवार पात्र होंगी। उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही, आवेदन करने वाली महिला का उसी ग्राम, वार्ड या न्याय पंचायत की निवासी होना जरूरी है, जहां से वह आवेदन कर रही है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (कार्यकत्री) भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्गों या विशेष परिस्थितियों में सरकार द्वारा नियमानुसार अतिरिक्त आयु छूट भी प्रदान की जाएगी।
स्थानीय निवास अनिवार्य
आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का उसी वार्ड या ग्राम सभा का निवासी होना अनिवार्य है। यदि संबंधित ग्राम सभा में कोई पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होती है, तो संबंधित न्याय पंचायत क्षेत्र से योग्य उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया कुल 21 दिनों तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन पूरा करना होगा।
इन बातों का रखें खास ख्याल
आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट पर दिए गए फॉर्मेट में केवल ऑनलाइन भरना होगा। फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही और सावधानीपूर्वक दर्ज करनी जरूरी है। आवेदिका को अपने जरूरी दस्तावेजों की साफ और पढ़ने योग्य स्व-हस्ताक्षरित (Self-attested) कॉपी भी अपलोड करनी होगी, जिनकी जानकारी ऑनलाइन फॉर्म में दी गई हो।
यदि आवेदन में कोई गलती पाई जाती है या शैक्षिक योग्यता, अंक, दस्तावेज या अन्य जानकारी गलत या फर्जी पाई जाती है, तो आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही, ऑफलाइन या डाक के जरिए भेजे गए आवेदन और दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे।