सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Extends NDA II and CDS II 2026 Application Deadline Till June 11, Check Vacancy and Eligibility Details

UPSC NDA II, CDS II 2026: एनडीए-सीडीएस का फॉर्म भरने का एक और मौका; यूपीएससी ने इस दिन तक का दिया समय

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 09 Jun 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSC NDA II, CDS II 2026: यूपीएससी ने एनडीए-II और सीडीएस-II 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 11 जून 2026 शाम 6 बजे कर दी है। एनडीए-II में 394 और सीडीएस-II में 451 पदों पर भर्ती होगी। दोनों परीक्षाएं 13 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएंगी।
 

UPSC Extends NDA II and CDS II 2026 Application Deadline Till June 11, Check Vacancy and Eligibility Details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

UPSC NDA II, CDS II 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा-II (NDA, NA-II 2026) और संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा-II (CDS-II 2026) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आयोग द्वारा जारी ताजा नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थी अब 11 जून 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे।



दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू हुई थी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें अब अतिरिक्त समय दिया गया है। एनडीए-II और सीडीएस-II दोनों परीक्षाओं का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीए में 394 पदों पर भर्ती

एनडीए-II के माध्यम से कुल 394 रिक्त पदों पर भर्ती करेगा। पदों का विवरण इस प्रकार है-

 
विंग रिक्तियां
सेना (Army) 208
नौसेना (Navy) 42
वायु सेना (Air Force) 120
नौसेना अकादमी (Naval Academy) 24
कुल 394

 

एनडीए-II के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • सेना विंग के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना या परीक्षा में शामिल होना आवश्यक है।
  • नौसेना और वायु सेना विंग के लिए 12वीं में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) विषय होना जरूरी है।
विज्ञापन

आयु सीमा

उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2008 से 1 जनवरी 2011 के बीच (दोनों तिथियां शामिल) होना चाहिए।

सीडीएस में 451 पदों पर भर्ती

यूपीएससी सीडीएस-II 2026 के जरिए कुल 451 पदों पर नियुक्तियां करेगा।
 

अकादमी रिक्तियां
इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) 100
एयर फोर्स अकादमी (AFA) 32
इंडियन नेवल अकादमी (INA) 26
ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) 293
कुल 451

सीडीएस-II के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • आईएमए और ओटीए के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री आवश्यक है।
  • इंडियन नेवल अकादमी के लिए इंजीनियरिंग डिग्री अनिवार्य है।
  • एयर फोर्स अकादमी के लिए स्नातक डिग्री के साथ 10+2 स्तर पर गणित और भौतिकी विषय होना चाहिए।

 

आयु सीमा

सीडीएस-II 2026 के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 2003 से पहले और 1 जुलाई 2008 के बाद नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed