Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Shimla News
›
Mandi: Manish Chaudhary urged all citizens to actively participate in the self-enumeration campaign under the 2027 Census
{"_id":"6a292f503cabe3dfb2007528","slug":"video-mandi-manish-chaudhary-urged-all-citizens-to-actively-participate-in-the-self-enumeration-campaign-under-the-2027-census-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: मनीश चौधरी बोले- जनगणना-2027 के तहत स्व गणना अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लें सभी नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: मनीश चौधरी बोले- जनगणना-2027 के तहत स्व गणना अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लें सभी नागरिक
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 03:03 PM IST
Link Copied
उपमंडलाधिकारी (ना.) जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने उपमण्डल जोगिन्दर नगर के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे जनगणना-2027 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लें और ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से जनगणना संबंधी अपनी जानकारी अवश्य दर्ज करें। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जनगणना-2027 का कार्य दो चरणों में संपन्न किया जाएगा। प्रथम चरण 16 जून से 15 जुलाई, 2026 तक संचालित किया जाएगा, जोकि ‘गृह सूचीकरण एवं आवास जनगणना’ पर आधारित होगा। द्वितीय चरण में अगले वर्ष फरवरी माह में वास्तविक जनसंख्या की गणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। गणनाकर्ता (एन्यूमरेटर) और पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) मोबाइल उपकरणों के माध्यम से घरों और परिवारों से संबंधित जानकारी एकत्रित करेंगे। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह करते हुए उपमंडलाधिकारी मनीश चौधरी ने कहा कि जनगणना कार्य के तहत पहली जून से लेकर 15 जून तक उपमण्डल जोगिन्दर नगर के नागरिक स्व-गणना के तहत वांछित जानकारी भर सकते हैं। इससे जनगणना कार्य में तेजी लाई जा सकेगी और 16 जून से घर-घर आने वाले प्रगणकों को भी कार्य में सुविधा होगी। लोगों को कंप्यूटर-लैपटॉप या मोबाइल से ऑनलाइन स्वयं की जानकारी अपलोड करने का विकल्प भी दिया गया है। इसके लिए स्वगणना पोर्टल पहली जून से 15 जून तक खोला गया है। सभी परिवारों के मुखिया या अन्य लोग इसमें अपने मकानों एवं भवनों से संबंधित जानकारी स्वयं इस पोर्टल पर भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसकी प्रक्रिया बेहद आसान है और इसे चंद मिनटों में ही पूरा किया जा सकता है। स्व गणना पूरा होते ही संबंधित व्यक्ति की एक पहचान (आईडी) तैयार होगी और इस आईडी को वे अपने मोबाइल में रख सकते हैं। प्रथम चरण में जब प्रगणक मकानों के सूचीकरण के लिए घर-घर आएंगे तो उन्हें यह आईडी दिखानी होगी। इससे प्रगणकों का कार्य बहुत ही आसान हो जाएगा और जनगणना की पूरी प्रक्रिया को तीव्रता से पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान को सफल बनाने के लिए गणनाकर्ताओं, पर्यवेक्षकों तथा अन्य जनगणना अधिकारियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाकर सहयोग करने का आग्रह किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।