Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kullu News
›
Kullu: HRTC Conductors' Union issues warning—will work if rights are granted, otherwise will bring operations to a halt
{"_id":"6a292f56ff31bb275d06c526","slug":"video-kullu-hrtc-conductors-union-issues-warning-will-work-if-rights-are-granted-otherwise-will-bring-operations-to-a-halt-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन ने दी चेतावनी, हक मिला तो काम करेंगे, वरना पहिये जाम करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन ने दी चेतावनी, हक मिला तो काम करेंगे, वरना पहिये जाम करेंगे
Ankesh Dogra
Updated Wed, 10 Jun 2026 03:03 PM IST
Link Copied
एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन जिला कुल्लू के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बुधवार को बस अड्डा कुल्लू में निगम प्रबंधन और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान यूनियन ने गेट मीटिंग आयोजित कर अपनी मांगों को लेकर आगे की रणनीति पर भी चर्चा की। यूनियन के उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पिछले महीने मंडलीय महाप्रबंधक को विभिन्न मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर यूनियन में रोष व्याप्त है। यूनियन ने प्रबंधन को 24 जून तक का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि कर्मचारियों का नाइट ओवरटाइम और एरियर की बकाया किश्तों का भुगतान नहीं किया गया, तो 24 जून की शाम 7 बजे के बाद एचआरटीसी बसों के पहिये जाम कर दिए जाएंगे। यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन और सरकार की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।