सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Officials should prepare a plan to transport agricultural products to the markets.

Kullu News: कृषि उत्पाद मंडियों तक पहुंचाने के लिए योजना तैयार करें अधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 10 Jun 2026 05:41 AM IST
विज्ञापन
Officials should prepare a plan to transport agricultural products to the markets.
विज्ञापन
मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक

लाहौल-स्पीति में 25 जून तक पहुंच सकता है मानसून
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिले में किसानों को मानसून सीजन के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो। इसके लिए विभाग कार्य योजना तैयार करें। खासकर कृषि और बागवानी विभाग के अधिकारी किसानों-बागवानों से संपर्क बनाए रखें। ये आदेश उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने मानसून की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में दिए। उन्होंने किसानों की उपज को लिफ्टिंग के माध्यम से भी बाजार तक पहुंचाने के लिए योजना बनाने को कहा।
बैठक में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी पूर्वानुमान एवं उपलब्ध रिपोर्टों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि जिले में मानसून के 25 जून तक प्रवेश करने की संभावना है। साथ ही इस वर्ष जिले में पिछले वर्षों की तुलना में सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है। ऐसे में संभावित प्राकृतिक आपदाओं एवं आपात परिस्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग अपनी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्युत बोर्ड को मानसून अवधि के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बंद सड़कों, भूस्खलन एवं अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक मशीनरी, उपकरण एवं मानव संसाधन पूरी तरह तैयार रखने को कहा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाइयों एवं जीवन रक्षक औषधियों का पर्याप्त भंडारण करने का भी निर्देश दिया। इसके साथ ही खाद्य बस्तुएं, रसोई गैस का भी पर्याप्त भंडारण करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed