{"_id":"6a291321e4bd3709950620ca","slug":"video-kullu-training-camp-organized-to-save-youth-from-the-grip-of-drug-abuse-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया
Ankesh Dogra
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:02 PM IST
Link Copied
युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के सभागार में बुधवार को ‘ड्रग डिमांड रिडक्शन’ (नशा मांग में कमी) विषय पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न विद्यालयों एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के लगभग 40 शिक्षकों और प्रशिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नशे के शुरुआती लक्षणों की पहचान, विद्यार्थियों के व्यवहार में आने वाले बदलावों को समझने तथा उन्हें समय रहते उचित मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक डॉ. सत्यव्रत वैद्य ने शिक्षकों को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक संस्थानों में सकारात्मक और सहयोगात्मक वातावरण तैयार कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों में नशे की ओर बढ़ती प्रवृत्ति के संकेतों की पहचान और प्रभावी काउंसलिंग के व्यावहारिक पहलुओं पर भी प्रकाश डाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।