सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Anganwadi Worker Recruitment 2026: 198 Posts Open in Lucknow District

UP Anganwadi Vacancy: यूपी के 10 जिलों में चल रही है आंगनवाड़ी की भर्ती, इस तारीक तक महिलाएं करें आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 29 Apr 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर एक नई भर्ती जारी की गई है। यह भर्ती कुल 198 पदों के लिए निकाली गई है। इसमें केवल 12वीं पास महिला उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी।

Anganwadi Worker Recruitment 2026: 198 Posts Open in Lucknow District
UP Anganwadi Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

UP Anganwadi Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 198 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मई 2026 निर्धारित की गई है।

Trending Videos

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले 17 सितम्बर 2025 के शासनादेश को ध्यान से पढ़ लें, क्योंकि भर्ती इसी के नियमों के अनुसार होगी। पूरी जानकारी वेबसाइट पर भी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
परियोजना का नाम कुल रिक्तियां
आलमनगर 31
अलीगंज 16
बख्शी का तालाब 25
चिनहट (Chinhat) 21
गोसाईगंज 14
काकोरी 23
मलिहाबाद 14
माल (Mall) 14
मोहनलालगंज 9
सरोजनीनगर 31
कुल 198

कौन कर सकता है आवेदन?

पात्रता की शर्तों के अनुसार, आवेदक की आयु 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (12वीं पास) या उसके समकक्ष निर्धारित की गई है। यह भर्ती सीधी भर्ती, मानदेय आधारित एवं संविदा पदों पर की जाएगी। साथ ही, विज्ञापित पदों की संख्या आवश्यकता अनुसार घट या बढ़ भी सकती है।

ऐसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “New Registration/Apply Online” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर और बेसिक जानकारी डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें।
  • सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें
  • सबमिट करने के बाद आवेदन का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed