सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   BEML Operator Recruitment 2026: Apply for ITI Operator Posts, Registration Ends July 10, Basic Salary 16,900

BEML Operator Job: आईटीआई पास के लिए ऑपरेटर पदों पर भर्ती, 16,900 रुपये बेसिक सैलरी; 10 जुलाई तक करें आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 22 Jun 2026 01:12 PM IST
विज्ञापन
सार

BEML Operator Recruitment 2026: आईटीआई पास युवाओं के लिए बीईएमएल लिमिटेड ने फिटर, टर्नर, वेल्डर, मशीनिस्ट और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में 362 ऑपरेटर पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई 2026 तक किए जा सकते हैं। बेसिक सैलरी 16,900 रुपये निर्धारित है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं...
 

BEML Operator Recruitment 2026: Apply for ITI Operator Posts, Registration Ends July 10, Basic Salary 16,900
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

BEML Operator Recruitment 2026: सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बीईएमएल लिमिटेड ने ऑपरेटर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कंपनी ने विज्ञापन संख्या KP/S/10/2026 के तहत कुल 362 रिक्तियों की घोषणा की है। यह भर्ती टेन्योर बेसिस (Tenure Basis) पर की जाएगी।



इन पदों के लिए केवल आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और उम्मीदवार 10 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तिथि
विज्ञापन जारी 17 जून 2026
आयु, योग्यता व अनुभव की गणना की तिथि 10 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 (शाम 6 बजे तक)


कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तिथि बाद में BEML की करियर वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेडवार रिक्तियों का विवरण

ट्रेड कुल पद
आईटीआई फिटर 127
आईटीआई टर्नर 93
आईटीआई वेल्डर 44
आईटीआई मशीनिस्ट 40
आईटीआई इलेक्ट्रिशियन 58
कुल 362


इनमें फिटर और टर्नर ट्रेड में सबसे अधिक पद हैं।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

सभी पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में निम्न योग्यताएं होना अनिवार्य है-

  • NCVT द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC)
  • संबंधित आईटीआई ट्रेड में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम श्रेणी
  • DGT द्वारा जारी नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC)
  • नियमित अभ्यर्थी के रूप में Craftsmen Training Scheme के तहत आईटीआई कोर्स पूरा किया हो


SC, ST और PwD वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। ऐसे उम्मीदवार 55 प्रतिशत अंकों के साथ आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा
10 जुलाई 2026 के अनुसार आयु की गणना की जाएगी। PwD उम्मीदवारों को नियमानुसार अतिरिक्त 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।

 
श्रेणी अधिकतम आयु
सामान्य / ईडब्ल्यूएस 29 वर्ष
ओबीसी 32 वर्ष
एससी/एसटी 34 वर्ष

चयन प्रक्रिया

बीईएमएल ऑपरेटर भर्ती के लिए चयन कई चरणों में होगा।

1. कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा
परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।

  • भाग-1: सामान्य जागरूकता (20 प्रश्न)
  • भाग-2: अंग्रेजी और रीजनिंग (20 प्रश्न)
  • भाग-3: संबंधित ट्रेड/विषय (60 प्रश्न)

कुल 100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

2. दस्तावेज सत्यापन
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

3. मेडिकल परीक्षण
दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवारों को प्री-एम्प्लॉयमेंट मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा।

4. अंतिम चयन
मेडिकल फिट पाए जाने पर अंतिम नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को टेन्योर अवधि के दौरान निम्न वेतन और सुविधाएं मिलेंगी-

 

वेतन घटक राशि
बेसिक पे 16,900 रुपये प्रतिमाह
डीए (DA) लागू दरों के अनुसार
HRA नियमानुसार
मेडिकल भत्ता 1,500 रुपये प्रतिमाह
अन्य भत्ते कंपनी नियमों के अनुसार

 

इसके अलावा संतोषजनक प्रदर्शन पर हर वर्ष बेसिक वेतन में 3 प्रतिशत की वृद्धि भी मिलेगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क
सामान्य / ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी 200 रुपये
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी शुल्क नहीं


सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क जमा करना होगा।

BEML ITI Operator Recruitment 2026 Notice - PDF

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • 10वीं की मार्कशीट
  • आईटीआई नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC)
  • सभी आईटीआई मार्कशीट
  • नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC)
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • जाति, ईडब्ल्यूएस या पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

ऐसे करें आवेदन

  • बीईएमएल की आधिकारिक वेबसाइट bemlindia.in पर जाएं।
  • करियर सेक्शन में विज्ञापन संख्या KP/S/10/2026 चुनें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन सबमिट कर रजिस्ट्रेशन नंबर सुरक्षित रख लें।


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि 10 जुलाई 2026 शाम 6 बजे के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed