पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   CSIR CMERI Technician Recruitment 2026 Notification Out for 27 Posts, Apply Online Till August 3

CSIR CMERI Technician Recruitment: 10वीं और ITI पास के लिए नौकरी, सैलरी 39000 रुपये; इस तारीख तक करें आवेदन

Mon, 06 Jul 2026 03:40 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 06 Jul 2026 03:40 PM IST
सार

CSIR CMERI Technician Recruitment 2026: सीएसआईआर-सेंट्रल मैकेनिकल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ने टेक्नीशियन (ग्रुप-II) के 27 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई कर चुके अभ्यर्थी 3 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम बेसिक वेतन के साथ कुल मिलाकर 39000 रुपये वेतन मिलेगा।
 

विज्ञापन
CSIR CMERI Technician Recruitment 2026 Notification Out for 27 Posts, Apply Online Till August 3
CSIR CMERI Technician Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

CSIR CMERI Technician Recruitment 2026: सीएसआईआर-सेंट्रल मैकेनिकल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, दुर्गापुर ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत टेक्नीशियन (ग्रुप-II) के 27 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 3 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 4 जुलाई 2026, सुबह 10 बजे
आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026, शाम 5 बजे तक

 

कितनी रिक्तियां भरी जाएंगी?

ट्रेड पद
फिटर 14
इलेक्ट्रिशियन / मैकेनिक (इलेक्ट्रिकल पावर ड्राइव्स) 4
इलेक्ट्रिशियन / मैकेनिक (इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक) 4
मशीनिस्ट 2
फाउंड्रीमैन 1
मैकेनिक (मोटर व्हीकल / डीजल) 1
रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग 1
कुल पद 27
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण जानकारी

विवरण जानकारी
पद का नाम टेक्नीशियन (1) [ग्रुप-II]
कुल पद 27
वेतन स्तर लेवल-2 (19,900 रुपये - 63,200 रुपये)
अनुमानित मासिक वेतन लगभग 39,000 रुपये
आयु सीमा अधिकतम 28 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता विज्ञान विषयों के साथ 10वीं में कम से कम 55% अंक तथा संबंधित ट्रेड में आईटीआई / राष्ट्रीय या राज्य ट्रेड प्रमाणपत्र
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन
कार्यस्थल दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) एवं लुधियाना (पंजाब)
आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026, शाम 5 बजे तक
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का विज्ञान विषयों के साथ 10वीं या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र या राष्ट्रीय/राज्य ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयन कैसे होगा?

भर्ती के लिए चयन दो चरणों में होगा।

  • प्रतियोगी लिखित परीक्षा (पेपर-I, पेपर-II और पेपर-III)
  • दस्तावेज सत्यापन


परीक्षा पैटर्न

पेपर विषय प्रश्न अंक समय
पेपर-I मानसिक क्षमता परीक्षण 50 100 1 घंटा
पेपर-II सामान्य जागरूकता 25 75 30 मिनट
अंग्रेजी भाषा 25 75
पेपर-III संबंधित ट्रेड 50 150 1 घंटा
कुल - 150 400 2 घंटे 30 मिनट


पेपर-I में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। पेपर-II और पेपर-III में प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती की जाएगी।

आवेदन शुल्क

शुल्क का भुगतान केवल स्टेट बैंक कलेक्ट के माध्यम से किया जाएगा। शुल्क का भुगतान इस प्रकार होगा:

 
श्रेणी शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस 500 रुपये
एससी/एसटी/महिला/दिव्यांग/पूर्व सैनिक शुल्क नहीं

 


CSIR CMERI Technician Recruitment 2026 Notice - PDF

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले CSIR-CMERI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण करें।
  • नाम और ई-मेल आईडी से रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • लॉगिन कर आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • यदि लागू हो तो स्टेट बैंक कलेक्ट के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed