DRDO DEBEL Paid Internship 2026: डीआरडीओ में छह माह की रिसर्च इंटर्नशिप, 30 हजार रुपये मिलेगा कुल स्टाइपेंड
DRDO DEBEL Paid Internship 2026: इंजीनियरिंग और साइंस स्ट्रीम के अंतिव वर्ष के छात्रों के लिए डीआरडीओ पेड इंटर्नशिप का अवसर लेकर आया है। चयनित उम्मीदवारों को 6 महीने की इंटर्नशिप के लिए कुल 30 हजार रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। इच्छुक एवं योग्य छात्र 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DRDO DEBEL Paid Internship 2026: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने यूजी या पीजी के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए पेड इंटर्नशिप की भर्ती निकाली है। यह इंटर्नशिप बेंगलुरु स्थित डिफेंस बायोइंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रोमेडिकल लैबोरेटरी (DEBEL) में आयोजित की जाएगी। इंजीनियरिंग और साइंस स्ट्रीम के ऐसे छात्र जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अपने अंतिम वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस इंटर्नशिप के तहत चयनित छात्रों को रक्षा अनुसंधान और बायोमेडिकल टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा। डीआरडीओ की यह लैब रक्षा और मेडिकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विशेष रिसर्च के लिए जानी जाती है।
6 महीने की होगी इंटर्नशिप
इस इंटर्नशिप की अवधि 6 महीने तय की गई है। चयनित छात्रों को बेंगलुरु स्थित डीईबीईएल कैंपस में ऑफलाइन मोड में काम करना होगा। संस्था ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह ऑफलाइन इंटर्नशिप होगी और छात्रों को नियमित रूप से लैब में उपस्थित रहना होगा।
इंटर्नशिप के दौरान बायोमेट्रिक अटेंडेंस भी लागू रहेगी। मेडिकल कारणों को छोड़कर छुट्टियां सामान्य रूप से स्वीकार नहीं की जाएंगी।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को कुल 30,000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह राशि दो चरणों में जारी की जाएगी।
- पहले 3 महीने सफलतापूर्वक पूरे करने के बाद 15,000 रुपये दिए जाएंगे।
- पूरे 6 महीने की इंटर्नशिप पूरी करने पर अतिरिक्त 15,000 रुपये मिलेंगे।
यदि कोई छात्र 3 महीने से पहले इंटर्नशिप छोड़ देता है, तो उसे कोई स्टाइपेंड नहीं मिलेगा और न ही इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। भुगतान सीधे छात्रों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
नोट करें महत्वपूर्ण तारीखें
| कार्यक्रम | तारीख |
|---|---|
| आवेदन शुरू | 12 मई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 31 मई 2026 |
| शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूचना | 18 जून 2026 (संभावित) |
| इंटर्नशिप शुरू | 1 जुलाई 2026 (संभावित) |
कुल कितनी सीटें हैं?
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 8 पदों पर इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। हालांकि डीआरडीओ ने बताया है कि सीटों की संख्या आवश्यकता के अनुसार बदल सकती है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इंटर्नशिप के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो:
- 2026-27 में यूजी अंतिम वर्ष में प्रवेश कर रहे इंजीनियरिंग छात्र हों
- या पीजी अंतिम वर्ष में प्रवेश करने वाले साइंस छात्र हों
- एआईसीटीई या यूजीसी मान्यता प्राप्त संस्थान में पढ़ाई कर रहे हों
- फुल टाइम कोर्स में नामांकित हों
इन विषयों के छात्र हैं पात्र
इस इंटर्नशिप के लिए कई तकनीकी और विज्ञान विषयों के छात्र आवेदन कर सकते हैं। इनमें शामिल हैं:
- Electronics & Communication Engineering
- Electronics & Telecommunication
- Electronics & Instrumentation
- Embedded Systems Engineering
- Mechanical Engineering
- Biomedical Engineering / Medical Electronics
- Computer Science Engineering
- Information Technology
- Textile Engineering / Polymer Science
- Chemistry
- Physics
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से 5वें सेमेस्टर तक के सीजीपीए के आधार पर किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कुछ उम्मीदवारों को इंटरव्यू या इंटरैक्शन के लिए भी बुलाया जा सकता है।
डीआरडीओ ने साफ किया है कि आवेदन करने मात्र से चयन की गारंटी नहीं होगी। केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए संपर्क किया जाएगा।
कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी
आवेदन पत्र के साथ छात्रों को निम्न दस्तावेज जमा करने होंगे:
- भरा हुआ आवेदन फॉर्म
- शैक्षणिक मार्कशीट की कॉपी
- कॉलेज से अनुमति पत्र
- गेट स्कोर कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
डीआरडीओ ने यह भी बताया है कि आवेदन फॉर्म और Undertaking Format आधिकारिक नोटिफिकेशन पीडीएफ में उपलब्ध हैं। अंडरटेकिंग में छात्रों को Official Secrets Act, 1923 के तहत गोपनीयता नियमों का पालन करने की सहमति देनी होगी।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को आवेदन ऑफलाइन माध्यम से स्पीड पोस्ट द्वारा भेजना होगा। आवेदन पत्र के ऊपर “Application for Paid Internship” और अपनी डिसिप्लिन स्पष्ट रूप से लिखनी होगी।
आवेदन इस पते पर भेजना होगा:
The Director
Defence Bio Engineering & Electro Medical Laboratory (DEBEL)
ADE Campus, New Thippasandra
Bengaluru - 560075
डीआरडीओ ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि से काफी पहले आवेदन भेज दें, ताकि डाक में देरी होने पर कोई समस्या न हो।