HRRL Vacancy 2026: इंजीनियर और जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें शर्तें
HRRL Recruitment 2026: एचआरएल भर्ती 2026 के तहत इंजीनियर, जूनियर एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट इंजीनियर समेत कुल 129 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HRRL Vacancy 2026: एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत जूनियर एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट इंजीनियर, इंजीनियर, सीनियर इंजीनियर, सीनियर मैनेजर, मेडिकल ऑफिसर समेत कई पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। ये भर्ती राजस्थान के पचपदरा में स्थित रिफाइनरी प्रोजेक्ट के लिए निकाली गई है। इच्छुक और योग्य भारतीय उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | 14 मई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 14 मई 2026 (सुबह 10:00 बजे) |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 3 जून 2026 (रात 11:45 बजे) |
कौन कर सकता है आवेदन?
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (केमिकल/मैकेनिकल): जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में 3 वर्षीय फुल-टाइम डिप्लोमा होना चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60% अंक जरूरी हैं, जबकि SC/ST और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को 50% अंक होने चाहिए।
- सहायक अभियंता/अभियंता (तकनीकी): इस पद के लिए उम्मीदवार के पास केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इंस्ट्रुमेंटेशन जैसे संबंधित विषयों में 4 वर्षीय फुल-टाइम BE/B.Tech डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए 60% अंक और आरक्षित वर्ग (SC/ST/PwBD) के लिए 50% अंक अनिवार्य हैं।
- सहायक लेखा अधिकारी/लेखा अधिकारी: लेखा अधिकारी पद के लिए उम्मीदवार का चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) होना जरूरी है। साथ ही यह योग्यता Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए।
- चिकित्सा अधिकारी (मेडिकल ऑफिसर): मेडिकल ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार के पास MBBS डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा AFIH (औद्योगिक स्वास्थ्य में एसोसिएट फेलोशिप) की योग्यता भी अनिवार्य रखी गई है।
- वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त): वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त) पद के लिए उम्मीदवार का योग्य CA होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास योग्यता प्राप्त करने के बाद कम से कम 12 वर्षों का कार्य अनुभव भी होना चाहिए।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
आवेदन जमा करने से पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। यूआर, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये (जीएसटी सहित) + पेमेंट गेटवे शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।