सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SECR Apprentice Recruitment 2026: 1191 Apprentice Vacancies for 10th and ITI Pass Candidates

SECR Vacancy 2026: रेलवे में बिना परीक्षा 1191 पदों पर भर्ती, 10वीं और ITI पास करें आवेदन; मेरिट से होगा चयन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 14 May 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार

SECR Act Apprentice Recruitment 2026: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वर्ष 2026 के लिए अप्रेंटिस पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 1191 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 जून आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SECR Apprentice Recruitment 2026: 1191 Apprentice Vacancies for 10th and ITI Pass Candidates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

SECR Act Apprentice Vacancy 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 1191 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Trending Videos


आवेदन प्रक्रिया 12 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 11 जून 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती बिलासपुर डिवीजन के विभिन्न ट्रेड्स के लिए आयोजित की जा रही है। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन की शर्तें

अकादमिक योग्यता के अंतर्गत 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं कक्षा की परीक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जबकि तकनीकी योग्यता के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेडों में आईटीआई (ITI) पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
 
श्रेणी जन्म तिथि (दोनों तिथियां शामिल)
UR (अनारक्षित) 11-06-2002 से 11-06-2011 तक
अनुसूचित जाति (SC) 11-06-1997 से 11-06-2011 तक
अनुसूचित जनजाति (ST) 11-06-1997 से 11-06-2011 तक
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 11-06-1999 से 11-06-2011 तक
दिव्यांगजन/पूर्व सैनिक 11-06-1992 से 11-06-2011 तक

कैसे होगा चयन? 

इस भर्ती में 10वीं (मैट्रिक) में कम से कम 50% अंक और आईटीआई के अंकों को मिलाकर बराबर महत्व दिया जाएगा। दोनों के आधार पर ही चयन किया जाएगा।

चयन के बाद मेडिकल प्रमाण पत्र दिखाना पड़ सकता है, जो सरकारी डॉक्टर से बना होना चाहिए। इसके साथ ही चुने गए उम्मीदवारों को ट्रेनिंग (शिक्षुता) के लिए अनुबंध करना होगा, और अगर उम्मीदवार नाबालिग है तो यह अनुबंध उसके अभिभावक करेंगे।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले SECR की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अगर नया रजिस्ट्रेशन करना है तो “New Registration” पर क्लिक करें
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID और बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को पूरा भरें (शैक्षणिक जानकारी, आईटीआई डिटेल्स आदि)
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें (10वीं मार्कशीट, आईटीआई सर्टिफिकेट, फोटो, सिग्नेचर आदि)
  • अगर आवेदन शुल्क लागू हो तो ऑनलाइन पेमेंट करें।
  • फॉर्म को अच्छे से चेक करके “Submit” करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed