सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Trade Finance Officer Recruitment 2026 Begins for 100 Posts, Apply Online Till June 2

SBI TFO Recruitment 2026: एसबीआई में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स इस दिन तक करें आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 13 May 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
सार

SBI Trade Finance Officer Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 100 पदों पर भर्ती होगी। इच्छुक उम्मीदवार 13 मई से 2 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन इंटरव्यू और शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर होगा।
 

SBI Trade Finance Officer Recruitment 2026 Begins for 100 Posts, Apply Online Till June 2
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार

SBI TFO Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक ने ने विशेषज्ञ कैडर अधिकारी (SCO) भर्ती 2026-27 के तहत ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (MMGS-II) पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

Trending Videos


योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी 13 मई 2026 से 2 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट (SBI Careers Portal) पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 100 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 100 रिक्त पदों को भरा जाएगा। श्रेणीवार पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • अनारक्षित (UR) - 38 पद
  • ओबीसी - 22 पद
  • ईडब्ल्यूएस - 8 पद
  • एससी - 14 पद
  • एसटी - 18 पद
  • कुल पद - 100

एसबीआई ने स्पष्ट किया है कि भर्ती नियमित आधार पर की जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को 64,820 रुपये से 93,960 रुपये तक वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों को कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी, जिनमें शामिल हैं:

  • महंगाई भत्ता (DA)
  • मकान किराया भत्ता (HRA)
  • सिटी कम्पेनसेटरी अलाउंस (CCA)
  • भविष्य निधि (PF)
  • राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS)
  • एलएफसी सुविधा
  • चिकित्सा सुविधाएं

बैंक ने बताया है कि सभी भत्ते लागू नियमों के अनुसार दिए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

  • ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है।
  • इसके साथ ही उम्मीदवार के पास IIBF द्वारा जारी फॉरेक्स ऑपरेशंस का प्रमाणपत्र होना चाहिए।
  • कार्य अनुभव की बात करें तो अभ्यर्थी के पास कम से कम 2 वर्ष का संबंधित अनुभव होना अनिवार्य रखा गया है।

आयु सीमा क्या है?

30 अप्रैल 2026 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा:

  1. शॉर्टलिस्टिंग
  2. इंटरव्यू

बैंक द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आवेदन पत्रों की जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन प्रदर्शन और पात्रता के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग - 750 रुपये
  • एससी/एसटी/PwBD वर्ग - शुल्क में छूट


फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी 2 जून 2026 निर्धारित की गई है।

SBI Trade Finance Officer Recruitment 2026 Notification PDF

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:

  • एसबीआई की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाएं।
  • “CRPD/SCO/2026-27/05” विज्ञापन लिंक खोलें।
  • “Apply Online” विकल्प पर क्लिक करें।
  • नया पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।


उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी सभी शर्तों और पात्रता मानदंड को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed