सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Polytechnic Entrance Exam 2026: Application Deadline Extended to May 17; Apply on This Website

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा- 2026: आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई तक बढ़ाई गई, इस वेबसाइट पर कर सकेंगे आवेदन

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 14 May 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
सार

संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलीटेक्निक 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 मई कर दी गई है। छात्र अब परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अब तक चार लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए परिषद ने छात्रहित में यह फैसला लिया है।

Polytechnic Entrance Exam 2026: Application Deadline Extended to May 17; Apply on This Website
JEECUP Exam 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक)-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर छात्रहित में बढ़ा दी गई है। परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थियों एवं विभिन्न संस्थाओं की मांग को ध्यान में रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि को अब 14 मई से 17 मई 2026 तक के लिए पुनः विस्तारित किया गया है।

Trending Videos


उन्होंने बताया कि इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 11 मई किया गया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया जा रहा था, जिस पर विचार करते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद के अनुसार 11 मई तक कुल प्रवेश क्षमता 2,71,093 सीटों के सापेक्ष चार लाख से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया जा चुका है, जो इस परीक्षा की लोकप्रियता को दर्शाता है। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे विस्तारित तिथि का अधिकतम लाभ उठाते हुए परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in पर जाकर शीघ्र आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।

परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट के अतिरिक्त दूरभाष संख्या 0522-2630106, 2630695, 2630667, 2636589 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed