सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   NFL Management Trainee Recruitment 2026 Open for 21 Posts, Apply Online Till June 12

NFL: नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती, 1.40 लाख तक वेतन; जानें कौन कर सकता है आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 14 May 2026 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार

NFL Management Trainee Recruitment 2026: नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। कुल 21 पदों पर भर्ती होगी। उम्मीदवार 12 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
 

NFL Management Trainee Recruitment 2026 Open for 21 Posts, Apply Online Till June 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

NFL Management Trainee Vacancy 2026: नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी विभागों में की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationalfertilizers.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून, 2026 है।

Trending Videos

कुल 21 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 21 रिक्तियां घोषित की गई हैं। ये पद विभिन्न विभागों में बांटे गए हैं। सभी पद E-1 पे स्केल के अंतर्गत होंगे। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

विज्ञापन
विज्ञापन

नोट करें महत्वपूर्ण तारीखें

कौन कर सकता है आवेदन?

भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में बैचलर डिग्री, इंजीनियरिंग डिग्री, सीए (CA), सीएमए (CMA) या एमबीए (MBA) होना जरूरी है। डिग्री किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से होनी चाहिए।

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 30 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को ई-1 पे स्केल के तहत वेतन दिया जाएगा। वेतनमान 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये तक निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल सुविधा, पीएफ और अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी:

  • ऑफलाइन ओएमआर (OMR) आधारित लिखित परीक्षा
  • पर्सनल इंटरव्यू

अंतिम मेरिट सूची दोनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सभी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे।

  • 10वीं का प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक मार्कशीट और डिग्री
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • श्रेणी प्रमाण पत्र
  • आधार, पैन या अन्य पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।

NFL Management Trainee Recruitment 2026 Notification PDF

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार एनएफएल भर्ती पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से पंजीकरण करना होगा। 
  • इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव संबंधी विवरण भरना होगा।
  • फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क जमा करना होगा। 
  • आवेदन सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों की जांच जरूर करें।
  • अंतिम सबमिशन के बाद बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
  • जमा किए आवेदन पत्र की कॉपी डाउनलोड करके सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed