सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mukesh Sahni takes aim at PM Modi appeal for fuel conservation in chandauli

UP: 'बंगाल चुनाव के बाद प्रधानमंत्री को पता चला कि देश में है तेल का संकट', चंदौली में बरसे मुकेश सहनी

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 14 May 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: मुकेश सहनी ने डॉ. संजय निषाद को पिंजड़े का तोता बताया। वहीं उन्होंने पीएम द्वारा ईंधन बचत की अपील पर निशाना साधा और कहा कि पीएम को बंगाल चुनाव के बाद यह याद आया है। 

Mukesh Sahni takes aim at PM Modi appeal for fuel conservation in chandauli
चंदौली में विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने बुधवार को अलीनगर में बाइपास स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं संग बैठक कर वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति तय की। इसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान डॉ. संजय निषाद को आड़े हाथों लेते हुए पीडीए में आने का न्यौता दिया। उन्होंने डॉ. संजय को नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के पिंजड़े का तोता बताया। वहीं तेल खपत करने वाले नरेंद्र मोदी के बयान पर कहा कि खाड़ी देश में पिछले तीन माह से युद्ध चल रहा है लेकिन आज बंगाल चुनाव के बाद उन्होंने इसकी याद आई है कि तेल की खपत कम होनी चाहिए। कहा कि यह निर्णय तीन माह पहले ले लेना चाहिए था।

Trending Videos


मुकेश सहनी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि डॅा. संजय निषाद मंत्री नहीं थे तो उनके अंदर 440 वोल्ट का करंट था। जब मंत्री बने तो यह ताकत दोगुनी होनी चाहिए लेकिन कहीं वे आज सत्ता के पिंजड़े में बैठ गये है। कहा कि 25 जुलाई से 101 दिन की संकल्प यात्रा उत्तर प्रदेश में निकाली जाएगी। यह यात्रा समाज के हक और अधिकारी के लिए होगी। उन्होंने कहा कि आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं , गठबंधन नहीं तो वोट नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि यदि डॉ. संजय निषाद छह माह में समाज को आरक्षण दिला देते है तो वीआईपी पार्टी उनका साथ देगी। कहा कि यदि वे ऐसा नहीं कर पाते है तो वे आये और अखिलेश यादव के साथ गठबंधन में शामिल हो। कहा कि वर्ष 2029 राहलु गांधी को प्रधानमंत्री बनाये जाने की लड़ाई लड़ी जाएगी। कहा कि भाजपा निषाद समाज को आरक्षण नहीं देना चाहती है। उन्होंने कहा कि तीन महीने के बाद प्रधानमंत्री की नींद खुल रही है कि तेल का खर्च कम करना है। 

कहा कि वो अनपढ़ प्रधानमंत्री है। कहा कि जब जवाहर लाल नेहरू कहते थे कि जब किसी पड़ोसी देश में युद्ध होगा तो इस असर देश की आर्थिंक स्थिति पर पड़ेगा। देश में जब भी संकट होता है तो प्रधानमंत्री पीठ दिखाते थे। गृहमंत्री ने बंगाल चुनाव में कहा था कि देश में गैस और तेल का संकट नहीं था, अब जब चुनाव बीत गया तो वे तेल कम खर्च करने की बात कह रहे है। 

इस मौके पर वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजाराम बिंद, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश निषाद, प्रदेश सचिव मिथिलेश बिंद, जिलाध्यक्ष शिवचरन बिंद, जिला कोषाध्यक्ष प्यारे लाल बिंद, चंद्रशेखर बिंद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed