{"_id":"6a054ea715c532a50f066f16","slug":"rain-update-in-up-36-people-died-in-bhadohi-mirzapur-chandauli-and-sonbhadra-50-injured-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुदरत का कहर: पूर्वांचल के चार जिलों में 36 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल; मौसम की तबाही से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुदरत का कहर: पूर्वांचल के चार जिलों में 36 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल; मौसम की तबाही से हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही/मिर्जापुर/सोनभद्र/चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 14 May 2026 09:55 AM IST
विज्ञापन
सार
Weather Update News: पूर्वांचल में मौसम ने जमकर तबाही मचाई। भदोही, मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र में आंधी-बारिश के बीच 36 लोगों की जान चली गई। वहीं तीन जिलों में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए।
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
तेज आंधी, बारिश, ओले पड़ने के बीच भदोही, मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र में बुधवार को 36 लोगों की मौत हो गई। भदोही में ही 18 लोगों की जान गई है। मिर्जापुर में 15 की मौत हुई है। चंदौली में दो और सोनभद्र में एक की मौत हुई है।
Trending Videos
प्रशासन से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, तीन जिलों में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पेड़ और बिजली के खंभे भी गिर गए। इससे यातायात और संचार व्यवस्था प्रभावित है। बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूर्वांचल में बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आई। बारिश हुई और ओले भी गिरे। भदोही के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर नीम का पेड़ रेलवे ट्रैक पर लगे 25 हजार वोल्ट के तार पर गिर गया। इससे रूट की सभी ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP Weather: भदोही में 80 किमी से चली आंधी की तबाही, 17 लोगों की गई जान; 30 से ज्यादा लोग हुए घायल
आंधी- बारिश के बीच कार पर गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर घाट और नेवढ़िया का पीपा पुल भी तेज हवाओं के कारण वह गया। इसी तरह मिर्जापुर में संतनगर के कोलकम गांव निवासी नीलम देवी (35) घर के सामने बैठी थीं। तेज आंधी से मकान का टिन उखड़कर सीधे गर्दन पर आ गिरा। गर्दन कट गई जिससे उनकी मौत हो गई।
कछवां के विदापुर निवासी बेइला देवी (40) शाम को अपने घर के पास थीं। आंधी चलने से कहीं से उड़कर आया टिन शेड सिर में जा धंसा। सिर फट गया। परिजन सीएचसी ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ, सोनभद्र में बुधवार की शाम छह बजे के बाद आई तेजी आंधी ने नुकसान पहुंचाया है। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के खडुई गांव के पास बुधवार की शाम पेड़ गिरने से महेंद्र चेरो (35) की मौत हो गई।

आंधी- बारिश के बीच गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने 24 घंटे में पीड़ितों को मुआवजा देने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने से हुए नुकसान पर पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को राहत पहुंचाने का काम 24 घंटे के अंदर पूरा किया जाए। सीएम ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने सभी जिलों के जिलाधिकारियों समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।