सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   High school and intermediate toppers will be honored on May 15 at Belthara Road.

Bhadohi News: ब

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
High school and intermediate toppers will be honored on May 15 at Belthara Road.
विज्ञापन
। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की 2026 की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को 15 मई को सम्मानित किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी स्कूलों को टॉपर्स के साथ कार्यक्रम में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस कार्यालय से 13 मई को जारी पत्र के अनुसार, पूर्व मंत्री छट्ठू राम की सूचना पर 15 मई 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे जूनियर हाईस्कूल बेल्थरारोड परिसर में सम्मान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री, उत्तर प्रदेश शासन होंगे। डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता ने समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधक/प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि 15 मई को पूर्वाह्न 10:30 बजे तक अपने विद्यालय में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट 2026 में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को लेकर कार्यक्रम में उपस्थित हों।
Trending Videos

पत्र में कहा गया है कि कार्यक्रम में प्रतिभागिता के लिए अपने विद्यालय के एक शिक्षक की ड्यूटी भी लगाएं और मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग कराएं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्रीप्रकाश यादव, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज अखोप एवं राम विजय सहायक अध्यापक, राजकीय उमामावि शाहपुर अफगा को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed