{"_id":"6a04e1bdcb734f1913060ae5","slug":"salary-of-seven-employees-of-social-welfare-department-withheld-bhadohi-news-c-190-1-bal1001-163833-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: समाज कल्याण विभाग के सात कर्मियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: समाज कल्याण विभाग के सात कर्मियों का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को विकास भवन सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान सख्ती दिखाई। योजनाओं की धीमी प्रगति और कर्मचारियों की अनुशासनहीनता पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने समाज कल्याण विभाग के सात अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष बैठकें आयोजित कर सभी पेंशनरों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराया जाए। जो लाभार्थी अपात्र हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम तत्काल सूची से काटे जाएं। वहीं, जो पात्र व्यक्ति अब तक योजनाओं से वंचित हैं, उन्हें खोजकर फौरन लाभान्वित किया जाए। उन्होंने इस कार्य के लिए समय सीमा निर्धारित करते हुए दैनिक प्रगति रिपोर्ट तलब की है। निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण विभाग के प्रधान लिपिक संजय राय, कनिष्ठ लिपिक विकास पाठक सहित कुल सात कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले।
इसे अनुशासनहीनता मानते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से इनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। कन्या सुमंगला योजना में लाभार्थियों की कम संख्या पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने उन ब्लॉकों और पंचायतों की जांच करने को कहा जहां से आवेदन नहीं आ रहे हैं, ताकि वहां विशेष अभियान चलाया जा सके।
अभ्युदय योजना में नए सत्र में अधिक आवेदन प्राप्त करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए। समाज कल्याण विभाग की रिपोर्ट सही ढंग से प्रस्तुत न कर पाने पर विभागीय अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी गई कि मेहनत और जिम्मेदारी से काम करें, अन्यथा और सख्त कार्रवाई होगी। सी़डीओ ओजस्वी राज, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन मौजूद रहे।
Trending Videos