{"_id":"6a04e1df3f2151f2b50a8f10","slug":"there-will-be-power-outage-in-ratsar-and-kadsar-areas-till-may-22-bhadohi-news-c-190-1-bal1001-163823-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: रतसर और कड़सर क्षेत्र में 22 मई तक गुल रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: रतसर और कड़सर क्षेत्र में 22 मई तक गुल रहेगी बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र कड़सर और रतसर के उपभोक्ताओं के लिए आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। विद्युत वितरण खंड बलिया नगर के अंतर्गत इन दोनों उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में 14 मई 2026 से 22 मई 2026 तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
अधिशासी अभियंता की ओर से बताया गया है कि रतसर एवं कड़सर उपकेंद्रों से निकलने वाले 11 केवी फीडरों पर डबल सर्किट बिछाने का कार्य किया जाना है। इस नई व्यवस्था से भविष्य में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी। इसी तकनीकी कार्य को पूरा करने के लिए बिजली कटौती का निर्णय लिया गया है। विद्युत निगम के अनुसार इन दोनों उपकेंद्रों से जुड़े समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की आपूर्ति निर्धारित अवधि तक बाधित रहेगी। हालांकि, विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट किया है कि प्रतिदिन शाम 5 बजे के बाद आपूर्ति को पुनः सुचारू कर दी जाएगी। विभाग की अपील विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने और कार्य में सहयोग करने की अपील की है। पेयजल और अन्य जरूरतों के लिए वैकल्पिक ऊर्जा साधनों का प्रबंध रखें। पूर। भीषण गर्मी में इलाके में भयंकर कटौती हो रही है। 18 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति का दम भले ही बिजली निगम भर रहा है। लेकिन धरातल पर ये दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कागजों पर आपूर्ति चाहे जो हो, असलियत में लोग बूंद-बूंद पानी और पंखे की हवा के लिए तरस रहे हैं। विद्युत उपकेंद्र गौरा मदनपुर के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि यह इमरजेंसी कटौती स्थानीय स्तर पर नहीं, बल्कि सीधे कंट्रोल रूम से की जा रही है। गर्मी के कारण बिजली की मांग अत्यधिक बढ़ गई है, जिससे सिस्टम पर लोड बढ़ गया है। निगम जल्द ही व्यवस्था में सुधार कर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है। संवाद
Trending Videos