सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   DRDO SAG Internship 2026: Apply for 40 Paid Internship Positions, Get Rs 30,000 Stipend

DRDO SAG Internship 2026: डीआरडीओ की दिल्ली स्थित लैब में पेड इंटर्नशिप, 30,000 रुपये स्टाइपेंड, जानें पात्रता

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 08 Jun 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार

DRDO SAG Internship 2026: डीआरडीओ की दिल्ली स्थित एसएजी लैब ने पेड इंटर्न की भर्ती निकाली है। BTech, MTech और MSc के अंतिम वर्ष के छात्र 15 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप की अवधि 6 माह होगी। इस दौरान 30,000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।
 

DRDO SAG Internship 2026: Apply for 40 Paid Internship Positions, Get Rs 30,000 Stipend
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : X / @SpokespersonMoD
विज्ञापन

विस्तार

DRDO SAG Internship 2026: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अंतर्गत कार्यरत साइंटिफिक एनालिसिस ग्रुप (SAG), दिल्ली ने छात्रों के लिए पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा की है। रक्षा मंत्रालय के तहत संचालित यह प्रतिष्ठित अनुसंधान प्रयोगशाला इंजीनियरिंग और साइंस के अंतिम वर्ष के छात्रों को छह महीने की इंटर्नशिप का अवसर दे रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos

6 महीने की होगी इंटर्नशिप, 30000 मिलेगा कुल स्टाइपेंड

इस इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत 1 जुलाई 2026 से होगी और इसका समापन 31 दिसंबर 2026 को होगा। चयनित छात्रों को कुल 30,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है और उम्मीदवारों को आवेदन ईमेल के माध्यम से भेजना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

DRDO SAG Internship 2026: मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
संगठन डीआरडीओ - साइंटिफिक एनालिसिस ग्रुप (SAG)
मंत्रालय रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार
इंटर्नशिप प्रकार पेड इंटर्नशिप
कुल सीटें 40
स्थान एसएजी, सिविल लाइंस, दिल्ली
अवधि 6 महीने
आवेदन तिथि 5 जून से 15 जून 2026
इंटर्नशिप शुरू 1 जुलाई 2026
स्टाइपेंड 30,000 रुपये
आवेदन माध्यम ईमेल
आवेदन ईमेल saghr.sag@gov.in
विज्ञापन

किन छात्रों को मिलेगा आवेदन का मौका?

इस इंटर्नशिप के लिए केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

UG उम्मीदवारों के लिए:

  • अभ्यर्थी B.E./B.Tech के चौथे वर्ष (7वें या 8वें सेमेस्टर) में अध्ययनरत होना चाहिए।


PG उम्मीदवारों के लिए:

  • अभ्यर्थी M.E./M.Tech या M.Sc के दूसरे वर्ष में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी AICTE या UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित (Full-Time) पाठ्यक्रम कर रहा हो।

न्यूनतम अंक कितने चाहिए?

इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम 75 प्रतिशत अंक या 7.5 CGPA होना अनिवार्य है। गौरतलब है कि जिन छात्रों ने किसी भी सेमेस्टर में बैक या फेल किया है, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

इन विषयों के छात्र कर सकते हैं आवेदन

  • कंप्यूटर साइंस
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • सूचना प्रौद्योगिकी (IT)
  • साइबर सिक्योरिटी
  • इलेक्ट्रॉनिक्स
  • ECE
  • EIE
  • फिजिक्स (M.Sc.)
  • गणित (M.Sc.)
  • सांख्यिकी (M.Sc.)
     

NOC भी होगा जरूरी

उम्मीदवारों को अपने कॉलेज या विश्वविद्यालय के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष (HOD) या ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर (TPO) से नो-ओब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) प्राप्त करना होगा। इसमें यह उल्लेख होना चाहिए कि छात्र को इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए संस्थान से अनुमति प्रदान की गई है।

चयन कैसे होगा?

चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा:

  • न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक या 7.5 CGPA अनिवार्य होगा।
  • उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग CGPA के आधार पर की जाएगी।
  • आवश्यकता पड़ने पर इंटरव्यू या इंटरैक्शन राउंड आयोजित किया जा सकता है।
  • सभी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।
  • चयनित उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी।


डीआरडीओ ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर वह रिक्तियों की संख्या और चयन प्रक्रिया में बदलाव करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

DRDO SAG Paid Internship 2026 Notification Official PDF

कितनी मिलेगी राशि?

चयनित छात्रों को कुल 30,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह राशि दो समान किस्तों में 15,000-15,000 रुपये के रूप में प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed