सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Constable Exam 2025 Begins: 50% Bus Fare Discount, CM Yogi Sends Best Wishes

UP Police Constable: 28 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा शुरू, सीएम योगी ने दी बधाई, अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 08 Jun 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार

UP Police Constable Exam 2026: आज से शुरू हो गई है। 32,679 पदों के लिए परीक्षा 8, 9 और 10 जून को दो पालियों में होगी। सीएम योगी ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। UPSRTC ने एडमिट कार्ड दिखाने पर बस किराये में 50% छूट और विशेष बस सेवाओं की सुविधा दी है।
 

UP Police Constable Exam 2025 Begins: 50% Bus Fare Discount, CM Yogi Sends Best Wishes
UP Police Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का आगाज आज से हो चुका है। 32,679 सिपाही नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा रोजाना दो पालियों में होगी। सीएम योगी ने भी अभ्यर्थियों को बधाई दी है। साथ ही UPSRTC ने अभ्यर्थियों के कुछ निर्देश जारी किए हैं।

Trending Videos

UP Police Constable Exam 2025 Begins: 50% Bus Fare Discount, CM Yogi Sends Best Wishes
UP Police Exam - फोटो : PTI

सीएम ने दी शुभकामनाएं

सीएम योगी ने अपने एक्स पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में सम्मिलित हो रहे सभी अभ्यर्थियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। पूर्ण आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दीजिए। आपकी मेहनत अवश्य सार्थक होगी। यूपी सरकार ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।'

सीएम योगी ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'आप सभी की सफलता के लिए अनंत मंगलकामनाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Police Constable Exam 2025 Begins: 50% Bus Fare Discount, CM Yogi Sends Best Wishes
UP Police Exam - फोटो : PTI

UPSRTC का निर्देश

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने अभ्यर्थियों की सुविधा के विशेष व्यवस्था किए जाने की जानकारी दी है। UPSRTC ने कहा, 'वैध प्रवेश पत्र दिखाने पर UPSRTC की सभी बस सेवाओं में प्रचलित किराये पर 50% की छूट मिलेगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों, प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और आवश्यक मार्गों पर विशेष बस सेवाएं चलाई जाएंगी। पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था की गई है ताकि अभ्यर्थियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिल सके।'

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी एसबी शिरडकर ने बताया कि परीक्षा के सकुशल आयोजन के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं स्थानीय पुलिस और एसटीएफ संदिग्धों पर नजर रखने के साथ धरपकड़ करेगी। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वह जूते के बजाय चप्पल पहनकर आएं। 
 

विज्ञापन

UP Police Constable Exam 2025 Begins: 50% Bus Fare Discount, CM Yogi Sends Best Wishes
UP Police Exam - फोटो : PTI

परीक्षा में कौन-कौन से दस्तावेज और सामान साथ ले जा सकते हैं?

परीक्षार्थियों को ये वस्तुएं अपने साथ ले जाने की अनुमति होगी-

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पैन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पारदर्शी (ट्रांसपेरेंट) बॉल प्वाइंट पेन
  • पारदर्शी पानी की बोतल


इनमें से पहचान पत्र के रूप में कोई एक वैध दस्तावेज साथ रखना आवश्यक है।

UP Police Constable Exam 2025 Begins: 50% Bus Fare Discount, CM Yogi Sends Best Wishes
UP Police Exam - फोटो : PTI

परीक्षा कक्ष में किन वस्तुओं पर रहेगा प्रतिबंध?

परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए कई वस्तुओं को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रतिबंधित सामान की सूची इस प्रकार है-

  • मोबाइल फोन
  • स्मार्ट वॉच
  • ब्लूटूथ डिवाइस
  • ईयरफोन
  • हेडफोन
  • कैलकुलेटर
  • डिजिटल घड़ी
  • पेन ड्राइव
  • अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
  • बैग और मूल्यवान सामान
  • आभूषण एवं धातु से बनी वस्तुएं
  • अध्ययन सामग्री ले जाने की नहीं होगी अनुमति


उम्मीदवार किसी भी प्रकार की पुस्तक, नोट्स, लिखित सामग्री, चार्ट, गाइड या अन्य अध्ययन सामग्री परीक्षा कक्ष के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भर्ती बोर्ड के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है।

इसलिए परीक्षा के दिन सभी उम्मीदवार निर्धारित नियमों का पालन करें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचकर अपनी परीक्षा शांतिपूर्वक एवं व्यवस्थित तरीके से दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed