सब्सक्राइब करें

Live

MLC Election Live: राजद से सुनील सिंह भरा पर्चा, NDA के नौ प्रत्याशी भी पहुंचे; भाजपा ने दिखाई विक्ट्री साइन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 08 Jun 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

MLC Election Bihar Live Updates: बिहार विधान परिषद् की नौ सीटों पर चुनाव और एक सीट पर उप चुनाव के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन है। एनडीए ने नौ प्रत्याशियों के नाम जारी कर रखे हैं। मंत्री दीपक प्रकाश दसवें होंगे और राजद की पक्की सीट पर हारने के लिए उतरेंगे, देखना यही है!

rjd party mlc candidate against nda in bihar mlc election deepak prakash in question pawan singh bihar news
बिहार विधान परिषद् चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:34 PM, 08-Jun-2026

MLC Election Bihar Live Updates: भाजपा ने किया जीत का दावा

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार। - फोटो : अमर उजाला
राजद की ओर से सुनील सिंह ने नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। उन्होंने अपनी जीत का दावा किया और लालू-तेजस्वी का आभार जताया। इधर, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, चिराग पासवन समेत एनडीए के कई दिग्गज विधानसभा पहुंचे। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मंत्रियों के साथ विधानसभा पहुंचे। भाजपा नेताओं ने विक्ट्री साइन दिखाकर अपनी जीत का दावा भी कर दिया।  
12:05 PM, 08-Jun-2026

MLC Election Bihar Live Updates: एनडीए ने केवल नौ सीटों पर कटवाया एनआर

बिहार विधान परिषद् की नौ सीटों पर चुनाव और एक सीट पर उप चुनाव होना है। कुल 10 सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन, सोमवार को 12 बजे तक कुल 10 एनआर ही कटाए गए हैं। यानी, राष्ट्र्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने इस बार स्वीकार किया है कि वह एक सीट पर चुनाव नहीं जीत सकता। इसी तरह महागठबंधन ने भी अब तक दूसरा एनआर नहीं कटवा कर यह पक्का मान लिया है कि उसे एक ही सुनिश्चित वाली सीट के लिए नामांकन करना है। एनआर के बाद अब नामांकन की प्रक्रिया होगी।
Trending Videos
11:31 AM, 08-Jun-2026

MLC Election Bihar Live Updates: सभी विधायकों की मौजूदगी आज जरूरी नहीं

बिहार विधान परिषद् की नौ सीटों पर चुनाव और एक सीट पर उप चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन है। 243 विधायकों वाली बिहार विधानसभा में अभी 242 विधायक हैं। आज नामांकन का दिन है, इसलिए सभी विधायकों की मौजूदगी जरूरी नहीं। जो प्रस्ताव बनेंगे या जो प्रस्तावों पर सहमति जताएंगे, ऐसे विधायक आ रहे हैं। बाकी अपने काम से या अपने नेता के आसपास रहने के लिए आ रहे हैं।

10:25 AM, 08-Jun-2026

MLC Election Bihar Live Updates: राजद उम्मीदवार सुनील सिंह पहुंचे नामांकन करने

राष्ट्रीय जनता दल की ओर से सुनील सिंह अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने के लिए विधान मंडल पहुंचे। उनके साथ राजद के वरिष्ठ नेता और विधायक कुमार सर्वजीत भी पहुंचे। इधर, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह समेत एनडीए के उम्मीदवार दोपहर 12 बजे नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। मंत्री श्रवण कुमार ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि, मंत्री दीपक प्रकाश पर सस्पेंस अब भी बरकरार है। 
09:59 AM, 08-Jun-2026

MLC Election Bihar Live Updates: विधान परिषद् की जांच करने पहुंचे सुरक्षा कर्मी

विधान परिषद् परिसर की जांच करते सुरक्षाकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर में नामांकन करने के लिए उम्मीदवार पहुंचने लगेंगे। इससे पहले विधान परिषद् परिसर की जांच की जा रही है। सुरक्षा कर्मी डॉग और बम स्क्वायड की टीम को लेकर जांच कर रहे हैं। हर एक कोने की चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है। 
09:34 AM, 08-Jun-2026

MLC Election Bihar Live Updates: दीपक प्रकाश पर अब तक किसी ने नहीं दी प्रतिक्रिया

मंत्री दीपक प्रकाश ने नाम की घोषणा अब तक नहीं हुई है। भाजपा की ओर से अब तक इस मामले में प्रतिक्रिया भी नहीं आई है। अगर 10वीं सीट पर दीपक प्रकाश का नाम घोषित किया जाता है तो महागठबंधन और एनडीए में इस सीट के लिए कड़ी टक्कर हो सकती है। बिहार विधानसभा के मौजूदा संख्याबल के अनुसार, एक एमएलसी सीट जीतने के लिए करीब 25 विधायकों के वोटों की आवश्यकता होती है। एनडीए के पास आठ उम्मीदवारों को आसानी से जिताने लायक संख्या बल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:56 AM, 08-Jun-2026

MLC Election Bihar Live Updates: राजद ने किसे बनाया एमएलसी उम्मीदवार

बिहार विधान परिषद् की एक सीट के लिए राष्ट्रीय जनता दल अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। राजद फिर से सुनील कुमार सिंह को भरोसा जताया है। वह वर्तमान में विधान परिषद् के सदस्य हैं। लालू परिवार के काफी करीबी हैं। राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई हैं। लालू प्रसाद ने उनके ही नाम पर अंतिम मुहर लगाई है। 
08:24 AM, 08-Jun-2026

MLC Election Bihar Live Updates: एनडीए ने किस जाति से किसे टिकट दिया?

भाजपा और जदयू ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इसमें भाजपा ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (राजपूत), संजय मयूख (कायस्थ), शीला पंडित (कुम्हार) और अनिल ठाकुर (नाई, ठाकुर)  शामिल हैं। जदयू ने विधान परिषद चुनाव और उपचुनाव के लिए निशांत कुमार (कुर्मी), भारती मेहता (नोनिया), शिवरानी देवी प्रजापति (कुम्हार) और ललन प्रसाद (धानुक) को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। लोजपा रामविलास ने अशरफ अंसारी (मुस्लिम) को टिकट दिया। 
07:55 AM, 08-Jun-2026

MLC Election Live: राजद से सुनील सिंह भरा पर्चा, NDA के नौ प्रत्याशी भी पहुंचे; भाजपा ने दिखाई विक्ट्री साइन

बिहार विधान परिषद् की खाली हो रही नौ सीट पर चुनाव और एक सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है। अब तक किसी भी दल से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पर्चा दाखिल नहीं किया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से नौ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इसमें जनता दल यूनाईटेड से चार, भारतीय जनता पार्टी से चार और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है। राष्ट्रीय जनता दल आज उम्मीदवार की घोषणा करेगा और आज ही नामांकन पर्चा दाखिल करेगा। वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश पर संशय बना हुआ। अब तक उनके नाम की घोषणा नहीं हुआ। आज सारी तस्वीर साफ हो जाएगी। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed