सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   EdCIL Invites Applications for 7 Young Professionals Under Education Ministry; Salary Rs 70,000 per Month

EdCIL: शिक्षा मंत्रालय की मिनी रत्न कंपनी में यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती, 70000 सैलरी; जानें पात्रता मानदंड

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 24 Feb 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार

EdCIL Vacancy 2026: शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में 7 यंग प्रोफेशनल की भर्ती के लिए EdCIL ने आवेदन मांगे हैं। अधिकतम आयु 32 वर्ष है। चयनित उम्मीदवारों को 70,000 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 17 मार्च 2026 है।
 

EdCIL Invites Applications for 7 Young Professionals Under Education Ministry; Salary Rs 70,000 per Month
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

EdCIL Young Professionals Recruitment 2026: शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में कॉन्ट्रैक्ट आधार पर 7 यंग प्रोफेशनल की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए एजुकेशनल कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (EdCIL) ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पंजीकरण प्रक्रिया आज, 24 फरवरी 2026 से शुरू होकर 17 मार्च, 2026 तक चलने वाली है।

Trending Videos

रिक्तियों का विवरण

जारी नोटिस के अनुसार कुल 7 पद भरे जाएंगे, जिनका विवरण इस प्रकार है:

  • 4 पद यंग प्रोफेशनल (जनरल)
  • 1 पद यंग प्रोफेशनल (स्टैटिस्टिक्स)
  • 1 पद यंग प्रोफेशनल (इकोनॉमिक्स)
  • 1 पद यंग प्रोफेशनल (लीगल)
विज्ञापन
विज्ञापन

कितना होगा कार्यकाल और वेतन?

यंग प्रोफेशनल को शुरुआत में एक वर्ष के लिए नियुक्त किया जाएगा। प्रदर्शन और आवश्यकता के आधार पर कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। चयनित अभ्यर्थियों को 70,000 रुपये प्रतिमाह समेकित मानदेय दिया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

  • यंग प्रोफेशनल (जनरल) के लिए बीटेक/एमटेक या नॉन-टेक्निकल विषय में मास्टर डिग्री, या बीई/बीटेक/एलएलबी/एलएलएम अथवा नॉन-टेक्निकल विषय में मास्टर डिग्री होना आवश्यक है।
  • स्टैटिस्टिक्स पद के लिए सांख्यिकी या ऑपरेशनल रिसर्च में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री चाहिए।
  • इकोनॉमिक्स पद के लिए अर्थशास्त्र, पब्लिक पॉलिसी या डेवलपमेंट स्टडीज में ग्रेजुएशन या मास्टर डिग्री अनिवार्य है।
  • लीगल पद के लिए कानून में स्नातक या मास्टर डिग्री आवश्यक है।


डिग्री मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए। एनआईआरएफ रैंकिंग और प्रतिष्ठित संस्थानों से डिग्री प्राप्त अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा

  • आवेदक की अधिकतम आयु 31 दिसंबर 2025 तक 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

कैसे होगा चयन?

चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और कौशल के आधार पर किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू आयोजित किए जा सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से सूचना दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती शास्त्री भवन, नई दिल्ली स्थित उच्च शिक्षा विभाग में की जाएगी।
 

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था एजुकेशनल कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (EdCIL)
संबंधित विभाग उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय
कुल पद 7
पदों का विवरण 4 (जनरल), 1 (स्टैटिस्टिक्स), 1 (इकोनॉमिक्स), 1 (लीगल)
नौकरी का स्थान शास्त्री भवन, नई दिल्ली
आवेदन का माध्यम केवल ऑनलाइन
आवेदन की अंतिम तिथि 17 मार्च 2026 (शाम 5 बजे)
आयु सीमा अधिकतम 32 वर्ष (31 दिसंबर 2025 तक)
शैक्षणिक योग्यता संबंधित विषय में ग्रेजुएशन/मास्टर डिग्री (मान्यता प्राप्त संस्थान से)
वांछित योग्यता रिसर्च, डेटा एनालिटिक्स, पॉलिसी मेकिंग, आईटी टूल्स (एमएस ऑफिस) का ज्ञान
चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा/ग्रुप डिस्कशन/इंटरव्यू (जरूरत अनुसार)
वेतन 70,000 रुपये प्रति माह (समेकित)
कार्यकाल प्रारंभिक एक वर्ष (प्रदर्शन के आधार पर विस्तार संभव)
आवेदन शुल्क कोई शुल्क नहीं
आधिकारिक नोटिस पीडीएफ यहां देखें...

आवेदन की प्रक्रिया

आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन करें। आवेदन की अंतिम तिथि 17 मार्च 2026 (शाम 5 बजे) है। इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले सभी पात्रता शर्तें ध्यान से पढ़ लें। गलत या अधूरी जानकारी देने पर आवेदन किसी भी चरण में निरस्त किया जा सकता है।

यह अवसर उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है जो नीति निर्माण, शोध, डेटा विश्लेषण और शिक्षा क्षेत्र में काम करने की इच्छा रखते हैं। योग्य अभ्यर्थी समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed