BPSC Special School Teacher: बीपीएससी स्पेशल स्कूल टीचर की उत्तर कुंजी जारी; कल से दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
BPSC Special School Teacher Answer Key: बीपीएससी ने स्पेशल स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार 25 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
विस्तार
BPSC Special School Teacher Answer Key 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या 42/2025 के तहत आयोजित स्पेशल स्कूल टीचर लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी 24 फरवरी 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर विषयवार उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
यह परीक्षा कक्षा 6 से 8 तक के विशेष विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। जारी की गई प्रोविजनल आंसर की में भाषा एवं सामान्य अध्ययन, हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, गणित एवं विज्ञान, संस्कृत तथा सामाजिक विज्ञान जैसे विषय शामिल हैं।
आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार प्रोविजनल उत्तरों पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति विंडो 25 फरवरी 2026 से 3 मार्च 2026 तक खुली रहेगी।
- अभ्यर्थियों को अपने पंजीकृत यूजरनेम और पासवर्ड से डैशबोर्ड में लॉगिन करना होगा।
- प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रमाणिक साक्ष्य या विश्वसनीय स्रोत देना अनिवार्य है।
- प्रति प्रश्न 250 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
- निर्धारित समय सीमा के बाद या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
आगे की प्रक्रिया
आयोग के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, आपत्तियों की जांच प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। केवल वैध आपत्तियों को ही संशोधन के लिए स्वीकार किया जाएगा।
सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम आंसर की तैयार की जाएगी। इसी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर स्पेशल स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा का परिणाम तैयार किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे विषयवार आंसर की ध्यानपूर्वक जांचें और समय सीमा के भीतर ही आपत्ति दर्ज करें।