सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Income Tax team raids BSP MLA house over 50 officers investigate with police

UP News: बीएसपी विधायक के घर इनकम टैक्स टीम का छापा, योगी के मंत्री दिनेश प्रताप ने जताई नाराजगी

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Feb 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी में बीएसपी विधायक के घर इनकम टैक्स टीम का छापा पड़ा है। 50 से अधिक अफसर पुलिस के साथ जांच कर रहे हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Income Tax team raids BSP MLA house over 50 officers investigate with police
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर पर इनकम टैक्स का छापा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। उमाशंकर सिंह बीएसपी के इकलौते विधायक हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं। दो बार उनका ऑपरेशन हो चुका है। लखनऊ स्थित आवास में वह आइसोलेशन में रहते हैं। 

Trending Videos


50 से ज्यादा अफसर पुलिस टीम के साथ उनके घर पर कार्रवाई कर रहे हैं। डॉक्टर और नर्स के भी आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। गोमतीनगर में उनका आवास और दफ्तर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग की इस कार्रवाई पर योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने नाराजगी जताई है। उन्होंने एक्स पर कहा कि उमाशंकर सिंह विधायक रसड़ा जनपद बलिया जिनके घर में मेरी बेटी व्याही है के घर में आज आयकर विभाग के द्वारा रेड की जा रही है। देश प्रदेश के राजनेता आयकर सहित सभी संस्थाओं को पता है कि उमाशंकर सिंह दो वर्ष से अधिक से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे है, वर्तमान परिस्थितियों में उमाशंकर सिंह जी के लिए धनार्जन नहीं सांसे बचाने में ही सारा समय और धन व्यय हो रहा हैं सभी व्यवसाय लगभग बंद हो गए है।

आज अपने आवास में आइसोलेशन में रह रहे हैं। विधानसभा का सत्र एक विधायक के लिए महत्वपूर्ण होता है लेकिन एक घंटे के लिए भी नहीं जा सके। इस समय उनके घर पर नर्स या डॉक्टर को भी जाने की अनुमति नहीं है यदि उनके जीवन को कोई हानि होती हैं तो ये संवेदनहीन संस्थाये जिम्मेदार होंगी। इस प्रकार की परिस्थितियों में दुर्लभतम अपराधों में भी माननीय न्यायालय दया के आधार पर याचिका स्वीकार कर दोष मुक्त कर देते है। किंतु इस कठिन दौर में भी कौन संवेदनहीन राजनेता या संस्था हो सकती हैं जो ऐसी परिस्थितियों में भी पीड़ा देने की सोच सकता है, प्रभु ऐसे लोगों को और संस्थाओं को सदबुद्धि दे।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed