सब्सक्राइब करें

UP: नौ साल पहले ही बाप-बेटे में दरार, मानवेंद्र की दूसरी महिला से नजदीकियां!, इसलिए नफरत करता था अक्षत; खुलासे

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Feb 2026 12:32 PM IST
सार

 Lucknow Murder Case: लखनऊ में शराब कारोबारी मानवेंद्र हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है। नौ साल पहले ही बाप-बेटे के रिश्तों में दरार पड़ गई थी। मानवेंद्र की दूसरी महिला से नजदीकियों की चर्चा है। पारिवारिक कलह में 2017 में मानवेंद्र की पत्नी ने आत्महत्या की थी। तब से ही मां की मौत के पीछे अक्षत अपने पिता को जिम्मेदार मानता है।

विज्ञापन
Lucknow Murder Case Rift in Father-Son Bond Over Woman Leads to Fatal Attack UP News in Hindi
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Lucknow Murder Case update in Hindi: लखनऊ में शराब कारोबारी मानवेंद्र की उन्हीं के बेटे अक्षत के हाथों हुई हत्या के बाद से लोगों में बच्चों की परवरिश को लेकर बहस छिड़ गई है। दरअसल, मानवेंद्र और अक्षत के बीच रिश्तों में नौ साल पहले ही दरार पड़ गई थी। इसके पीछे कई वजह बताई जाती हैं। इनमें से एक है अक्षत की मां का वर्ष 2017 में आत्महत्या कर लेना। मानवेंद्र के बहनोई एसएस भदौरिया ने बताया कि अक्षत की मां ने पारिवारिक कलह में जहर खाकर जान दे दी थी। अक्षत इसके पीछे पिता को जिम्मेदार मानता है।
Trending Videos
Lucknow Murder Case Rift in Father-Son Bond Over Woman Leads to Fatal Attack UP News in Hindi
शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मानवेंद्र की एक महिला से नजदीकियों की चर्चा
इस कारण मां की मौत के बाद अक्षत के मन में पिता के प्रति नफरत भर गई थी। मंगलवार को घर के बाहर जुटे लोगों में इस बात की भी चर्चा रही कि मानवेंद्र की एक महिला से नजदीकियां थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow Murder Case Rift in Father-Son Bond Over Woman Leads to Fatal Attack UP News in Hindi
शराब कारोबारी हत्या के बाद पुलिस को मौके पर लेकर जाता आरोपी बेटा - फोटो : अमर उजाला
मानवेंद्र अक्सर पार्टी कर देर रात घर लौटते थे। इसको लेकर भी पिता-पुत्र के बीच तनाव चल रहा था। यही वजह है कि पिता-पुत्रों में धीरे-धीरे दूरी बढ़ती चली गई।
Lucknow Murder Case Rift in Father-Son Bond Over Woman Leads to Fatal Attack UP News in Hindi
शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह की हत्या के बाद आरोपी बेटे को घर लाती पुलिस - फोटो : शुभम बंसल
डॉक्टर नहीं बनना चाहता था अक्षत
अक्षत पिता के कहने पर नीट की कोचिंग तो करता था, लेकिन वह डॉक्टर नहीं बनना चाहता था। उसने पिता की हर बात के विपरीत जाकर काम किया। रिश्तों में आई दरार की भनक परिवार के लोगों को थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
Lucknow Murder Case Rift in Father-Son Bond Over Woman Leads to Fatal Attack UP News in Hindi
शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह की हत्या के बाद आरोपी बेटे को घर लाती पुलिस - फोटो : शुभम बंसल
पूछताछ में अक्षत ने पुलिस को बताया कि पिता नीट पास करने का दबाव बनाते थे। तीन साल पहले इसी दबाव में वह घर छोड़कर चला गया था। आरोपी ने तब छह पन्ने का नोट छोड़ा था। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed