{"_id":"699ec53eabbfa60ff3053577","slug":"two-young-men-died-in-head-on-collision-between-two-bikes-in-amethi-homes-were-filled-with-screams-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत; घरों में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत; घरों में मची चीख पुकार
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 25 Feb 2026 03:17 PM IST
विज्ञापन
सार
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से घरों में चीख पुकार मच गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
अलाउद्दीन और योगेंद्र सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के अमेठी में बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos
हादसा बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के फुंदनपुर के पास माइनर पुलिया के पास हुआ। मूल रूप से बाहरपुर के पूरे जबर निवासी योगेंद्र सिंह (18) और किशनी निवासी अलाउद्दीन (25) हादसे का शिकार हुए। अलाउद्दीन के पिता मोहम्मद अजीज ने बताया कि वह मंगलवार को देहरादून से घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को गौरीगंज में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फोटो खिंचवाकर लौट रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही गर्भवती पत्नी आफरीन बदहवास हो गई। दो वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। भाई सलाउद्दीन, सोनू और जफीर का रो-रोकर बुरा हाल है।
योगेंद्र सिंह के पिता बृजेंद्र सिंह ने बताया कि वह घर से जैनबगंज बाजार के लिए निकला था। सूचना मिलते ही मां सीमा सिंह, भाई शैलेंद्र और बहन मोहनी का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
