{"_id":"699ea259152ffa656805f8d8","slug":"video-amatha-ma-kapajata-sharab-thakana-ma-cara-sasatava-ka-davaaara-bha-uugdha-l-gae-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में कंपोजिट शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी का डीवीआर भी उड़ा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में कंपोजिट शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी का डीवीआर भी उड़ा ले गए
अमेठी में भेटुआ चौराहे के पास स्थित कंपोजिट शराब दुकान में चोरों ने मंगलवार रात में सेंध लगाकर 12 बोतल अंग्रेजी शराब और करीब 35 हजार रुपये नकद पार कर दिए। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी गायब मिला। इससे सुराग जुटाने में दिक्कत आ रही है।
भीमी गांव निवासी लाइसेंस धारक जयप्रकाश सिंह की भेटुआ चौराहे पर शराब दुकान संचालित है। सोमवार रात लगभग दस बजे सेल्समैन समरनाथ यादव प्रतिष्ठान बंद कर घर चला गया था। सुबह आसपास के लोगों ने शटर का ताला टूटा देखा और इसकी सूचना संचालक को दी। खबर मिलते ही जयप्रकाश सिंह वहां पहुंचे। शटर उठाकर अंदर देखा तो काउंटर अस्त-व्यस्त पड़ा था और नकदी के साथ कई बोतलें गायब थीं।
संचालक ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक पड़ताल में ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने के संकेत मिले हैं। बदमाशों ने पहचान छिपाने के इरादे से सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले ली। आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
जयप्रकाश सिंह ने बताया कि रोजाना की बिक्री के बाद बची नकदी दराज में रखी थी। सुबह पहुंचने पर दराज खुली मिली और रकम गायब थी। उन्होंने आशंका जताई कि घटना सुनियोजित ढंग से अंजाम दी गई।
कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है। फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने के प्रयास जारी हैं। आसपास के संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।