{"_id":"699edc63a5ac3538d703662e","slug":"video-amatha-ma-enaesayaaaii-ka-patha-thhakaraya-ka-samarathana-ma-utara-kagarasa-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में एनएसयूआई के पदाधिकारियों के समर्थन में उतरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में एनएसयूआई के पदाधिकारियों के समर्थन में उतरे कांग्रेसी
भारत मंडपम में इंडिया एआई इंपैक्ट समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन में एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंह का नाम भी सामने आया है। सौरभ मूल रूप से अमेठी में मुंशीगंज थाना के सेवई हेमगढ़ के रहने वाले हैं। उनकी तलाश में रविवार को दिल्ली पुलिस करीब तीन घंटे तक उनके घर में डटी रही। पहले घरवालों से, और फिर नाते रिश्तेदारों से उनके बारे में जानकारी की। सौरभ का पता नहीं चलने पर दिल्ली पुलिस वापस लौट गई। सोमवार को एलआईयू की टीम भी कांग्रेस कार्यालय में सौरभ को खोजती नजर आई।
वहीं महाकालेश्वर दर्शन के लिए निकले एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी को दिल्ली में रोक लिया गया है। वह अपने दोस्त से मिलने गए थे। वहीं से उन्हें उज्जैन निकलना था। 22 फरवरी से दिल्ली क्राइम ब्रांच उनसे पूछताछ कर रही है।
इन दोनों पदाधिकारियों के बाबत कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि सौरभ और सुमित यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी हैं। सौरभ ने विरोध प्रदर्शन करके कोई अपराध नहीं किया। इन दोनों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। भारत लोकतांत्रिक देश है और यहां सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।