{"_id":"699eb2b84311a6a416088b8e","slug":"video-amatha-ma-ragathara-thana-sa-mana-karana-para-havaii-fayaraga-palsa-na-aarapa-ka-harasata-ma-lya-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में रंगदारी देने से मना करने पर हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में रंगदारी देने से मना करने पर हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
अमेठी में भेटुआ चौराहे पर बुधवार को रंगदारी मांगने के विवाद में हवाई फायरिंग का मामला सामने आया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बाउंड्री वॉल निर्माण स्थल के पास हुई घटना से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी रही। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया।
विद्यालय परिसर में बाउंड्री वॉल का निर्माण चल रहा है। निर्माण से जुड़े ठेकेदार प्रदीप सिंह निवासी करेडगांव पास की चाय दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान गौरी मिश्र का पुरवा निवासी संदीपन मिश्रा वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने निर्माण कार्य के नाम पर दस हजार रुपये की मांग की। ठेकेदार ने रकम देने से मना किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ देर बाद युवक अपने घर गया और देशी तमंचा लेकर वापस आया। चाय दुकान के पास खड़े होकर उसने तीन हवाई फायर किए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए। बाजार क्षेत्र में हलचल बढ़ गई।
मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। बाद में आरोपी को हिरासत में लेकर अमेठी कोतवाली लाया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना की जांच की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।