सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Isha foundation Sadhguru Satsang to be held in Lucknow on March 1st

Isha Foundation: लखनऊ में 1 मार्च को सद्गुरु सत्संग, 8,000 से अधिक साधकों के शामिल होने की उम्मीद

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 25 Feb 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
सार

यह उत्तर प्रदेश में सद्गुरु के साथ होने वाले सबसे बड़े आयोजनों में से एक माना जा रहा है। इस सत्संग की तैयारियां पिछले कई महीनों से चल रही हैं, जिसमें ईशा वॉलंटियर्स और ध्यान साधक सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। अमर उजाला इस कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर है।

Isha foundation Sadhguru Satsang to be held in Lucknow on March 1st
लखनऊ में 1 मार्च को सद्गुरु सत्संग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित सद्गुरु सत्संग का आयोजन 1 मार्च को लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में किया जा रहा है। यह विशेष सत्संग उन लोगों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने इनर इंजीनियरिंग कार्यक्रम पूर्ण किया है। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली और आसपास के राज्यों से 8,000 से अधिक ध्यान साधकों के शामिल होने की उम्मीद है।

Trending Videos


यह उत्तर प्रदेश में सद्गुरु के साथ होने वाले सबसे बड़े आयोजनों में से एक माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है। इस सत्संग की तैयारियां पिछले कई महीनों से चल रही हैं, जिसमें ईशा वॉलंटियर्स और ध्यान साधक सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजन से पहले कई महीनों तक शांभवी महामुद्रा दीक्षा सत्रों का आयोजन किया गया, ताकि अधिक से अधिक साधक इस सत्संग में सहभागिता कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 5 बजे से 8 बजे तक चलने वाले इस सत्संग में सद्गुरु साधकों को ध्यान, आंतरिक शांति और आत्म-विकास से जुड़े गहरे आयामों से परिचित कराएंगे। आयोजकों के अनुसार, साधकों में इस अवसर को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग इस आध्यात्मिक संगम का हिस्सा बनने के लिए लखनऊ पहुंच रहे हैं।

ईशा फाउंडेशन के स्वयंसेवकों का कहना है कि यह सत्संग न केवल व्यक्तिगत रूप से आंतरिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा, बल्कि लखनऊ और पूरे उत्तर प्रदेश के आध्यात्मिक परिदृश्य में भी एक प्रेरणादायी पहल साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed