{"_id":"699e162d78b0ef551202a86c","slug":"ncert-action-will-be-taken-against-those-pressuring-others-to-sell-or-buy-unauthorized-books-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1621552-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीईआरटी : अनधिकृत किताबें बेचने या खरीदने का दबाव बनाने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीईआरटी : अनधिकृत किताबें बेचने या खरीदने का दबाव बनाने पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी बोर्ड से संबद्ध राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 से केवल अधिकृत एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों से ही पढ़ाई होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अनधिकृत प्रकाशकों की किताबें बेचने या खरीदने का दबाव बनाने पर संबंधित मुद्रक और विद्यालय पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
परिषद के अनुसार, कुछ प्रकाशकों द्वारा एनसीईआरटी के नाम पर भ्रामक तरीके से किताबें बेचे जाने की शिकायतें मिली हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को महंगी या अनधिकृत किताबें व गाइड खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए परिषद ने अधिकृत मुद्रकों को ही पुस्तकों के मुद्रण और वितरण की जिम्मेदारी दी है, ताकि विद्यार्थियों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण किताबें उपलब्ध कराई जा सकें।
Trending Videos